फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 मई के बाद इन राशि वालों को मिलेंगे शुभ समाचार, राहु के शतभिषा नक्षत्र के पहले चरण से होगा कमाल

Thu, 28 May 2026 02:40 PM IST
Vinod Shukla ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

राहु को ज्योतिष में पापी और क्रूर ग्रह माना जाता है। राहु अभी कुंभ राशि में और शतभिषा नक्षत्र के दूसरे पद में हैं, जो 31 मई को नक्षत्र परिवर्तन करते हुए पहले चरण में प्रवेश करेगा। इसका असर कुछ राशियों के ऊपर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
1 of 4
राहु का नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष शास्त्र में हर एक ग्रह का अपना कारकत्व होता है, जो उसी के आधार पर फल देता है। ज्योतिष में शुभ और पापी दोनों ही ग्रह होते है। पापी ग्रहों में राहु को माना जाता है जो बहुत ही रहस्यमयी ग्रह होता है। राहु भ्रम, असीमित इच्छा और रहस्य से भरा ग्रह होता है। इसको छाया ग्रह माना जाता है यानि इसको कोई भी भौतिक स्वरूप नहीं होता है। राहु हमेशा वक्री चाल से चलने वाला ग्रह होता है और इसे कलयुग का राजा माना जाता है। राहु की चाल और नक्षत्र परिवर्तन का बड़ा प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि राहु अभी कुंभ राशि में और शतभिषा नक्षत्र के दूसरे पद में हैं, जो 31 मई को नक्षत्र परिवर्तन करते हुए पहले चरण में प्रवेश करेगा। राहु इस नक्षत्र में 30 जून तक रहेगा फिर धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर कर जाएगा। आइए जानते हैं राहु के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों के जीवन में सबसे ज्यादा परिवर्तन देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन

2 of 4
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि पर राहु के नक्षत्र परिवर्तन का सकारात्मक प्रभाव
मिथुन राशि के लोगों के लिए राहु का शतभिषा नक्षत्र के पहले पद में जाना बहुत ही शुभ, फायदेमंद और लाभकारी रहेगा। आने वाले समय में भाग्य का साथ आपको मिलेगा। आपको कार्यों में अच्छी सफलता मिलेगी और अधूरे कामों में आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। इस दौरान लंबे समय से चली आ रही परेशानियों का अंत होगा। नौकरीपेशा जातकों को इस अवधि के दौरान कोई बड़ा पद और मुकाम हासिल हो सकता है। नई योजनाएं बन सकती है और पुरानी योजनाएं अपने लक्ष्य को हासिल कर सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि पर प्रभाव
कुंभ राशि वालों के लिए राहु लग्न भाव मे हैं जिससे इस राशि के जातकों के व्यक्तित्व में आने वाले समय में निखार आ सकता है। राहु का नक्षत्र के पहले पद में जाना आपके अंदर जोश,उत्साह और इच्छाओं मे वृद्धि करा सकता है। इस दौरान आपकी सभी तरह की इच्छाएं पूरी हो सकती है। कोई बड़ी डील बिजनेस करने वाले जातकों के हाथ लग सकती है। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहने वाली है। करियर में नए-नए नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान जो लोग विदेशों से संबंधित कोई कामकाज करते हैं उनको उसमें बेहतर लाभ के मौके मिल सकते हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
धनु राशि वालों के लिए आने वाला समय राहु का शतभिषा नक्षत्र के पहले पद में जाना आपके लिए शुभ संकेत हैं। आपकी राशि के लिए राहु तीसरे भाव में विराजमान हैं ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। आपके आत्मविश्वास और साहस में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान नए-नए अवसरों की प्राप्ति होगी। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें