Rahu Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में राहु को रहस्यमयी और अचानक परिणाम देने वाला ग्रह माना जाता है। वहीं मकर राशि कर्म, अनुशासन, मेहनत और धीरे-धीरे मिलने वाली स्थायी सफलता का प्रतिनिधित्व करती है। ऐसे में जब राहु मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तो कई लोगों के जीवन में मेहनत के साथ-साथ अचानक बड़े अवसर और आर्थिक लाभ के योग बन सकते हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, 25 नवंबर 2026 को राहु कुंभ राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे और जून 2028 तक इसी राशि में रहेंगे। राहु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद खास साबित हो सकता है। इस दौरान 5 राशियों के जातकों को धन, करियर और सफलता के मामले में विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये भाग्यशाली राशियां, जिनके घर अचानक धन-धान्य की वृद्धि हो सकती है।