फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahu Gochar Rashifal: राहु का मकर गोचर इन 5 राशियों के लिए वरदान, जून 2028 तक बरसेगी धन-धान्य की कृपा

Wed, 16 Sep 2026 01:03 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Rahu Gochar 2026: मकर राशि में राहु का गोचर ज्योतिष के अनुसार कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। इससे धन लाभ, करियर में तरक्की और नए अवसरों के योग बन सकते हैं। जानिए वे 5 राशियां, जिन्हें जून 2028 तक राहु की कृपा मिल सकती है।
विज्ञापन
1 of 6
राहु गोचर 2026 - फोटो : amar ujala
Rahu Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में राहु को रहस्यमयी और अचानक परिणाम देने वाला ग्रह माना जाता है। वहीं मकर राशि कर्म, अनुशासन, मेहनत और धीरे-धीरे मिलने वाली स्थायी सफलता का प्रतिनिधित्व करती है। ऐसे में जब राहु मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तो कई लोगों के जीवन में मेहनत के साथ-साथ अचानक बड़े अवसर और आर्थिक लाभ के योग बन सकते हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, 25 नवंबर 2026 को राहु कुंभ राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे और जून 2028 तक इसी राशि में रहेंगे। राहु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद खास साबित हो सकता है। इस दौरान 5 राशियों के जातकों को धन, करियर और सफलता के मामले में विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये भाग्यशाली राशियां, जिनके घर अचानक धन-धान्य की वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन

2 of 6
राहु के गोचर का मेष राशि पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला

मेष राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए मकर राशि में राहु का प्रवेश बेहद शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। इस दौरान अटके हुए काम तेजी से पूरे होने लगेंगे और लंबे समय से चली आ रही परेशानियों में राहत मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में बदलाव या मनपसंद स्थान पर प्रमोशन मिलने के योग बन सकते हैं। कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल रहेगा। अचानक बने अवसर भाग्य का साथ दिला सकते हैं और आर्थिक लाभ के रास्ते खुल सकते हैं।

विज्ञापन

3 of 6
राहु का गोचर और सिंह राशि पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला

सिंह राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए राहु का गोचर कई मामलों में राहत और सफलता लेकर आ सकता है। इस दौरान विरोधियों की चाल कमजोर पड़ सकती है और पर्दे के पीछे से आपको मदद करने वाले लोगों का साथ मिल सकता है। लंबे समय से चल रहा कोई कर्ज खत्म होने की संभावना है। आर्थिक जरूरत के समय किसी व्यक्ति या संस्था से बड़ी मदद मिल सकती है। कानूनी विवादों का समाधान होने के साथ जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में भी लाभ के योग बन रहे हैं।

4 of 6
राहु का तुला राशि में गोचर का फल - फोटो : अमर उजाला

तुला राशिफल
तुला राशि के जातकों के लिए राहु का यह गोचर सुख-सुविधाओं और आर्थिक समृद्धि बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। घर और परिवार में सुविधाओं का विस्तार होगा और जीवन स्तर बेहतर हो सकता है। पैतृक संपत्ति या खानदानी जमीन से जुड़ा कोई पुराना विवाद सुलझने की संभावना है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। नया घर या प्रॉपर्टी खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। निवेश के क्षेत्र में भी अच्छे रिटर्न मिलने की संभावना बन रही है, हालांकि जोखिम को समझकर ही फैसला लेना बेहतर होगा।

विज्ञापन

5 of 6
राहु गोचर से मकर राशि पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला

मकर राशिफल
मकर राशि में ही राहु का प्रवेश होने के कारण इस राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण रह सकता है। व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा और समाज में आपकी पहचान मजबूत होगी। महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए नए अवसर मिल सकते हैं। इस दौरान लिए गए समझदारी भरे फैसले भविष्य में बड़ा फायदा दे सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण पद, प्रतिष्ठा और प्रभाव हासिल होने के योग हैं। वहीं कारोबारियों के लिए भी यह समय तरक्की, प्रभाव बढ़ने और आर्थिक मजबूती लेकर आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राहु का गोचर - फोटो : अमर उजाला

मीन राशिफल
मीन राशि वालों के लिए राहु का यह गोचर आर्थिक दृष्टि से काफी लाभदायक रह सकता है। आय के नए साधन बनने के साथ निवेश से भी फायदा मिलने के संकेत हैं। शेयर बाजार या अन्य निवेश माध्यमों से अचानक लाभ मिल सकता है, हालांकि सोच-समझकर निवेश करना जरूरी रहेगा। दोस्तों और सहयोगियों की मदद से कारोबार को नई ऊंचाई मिल सकती है। भाई-बहनों का सहयोग भी महत्वपूर्ण साबित होगा। अतिरिक्त आय का कोई नया जरिया शुरू हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें