फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahu Nakshatra Parivartan 2025: राहु गुरु के नक्षत्र में बदलेंगे चाल, इन राशि वालों का होगा भाग्योदय

Mon, 03 Mar 2025 12:36 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

राहु होली के बाद नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। 16 मार्च को राहु देवगुरु बृहस्पति के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद में प्रवेश कर जाएंगे। राहु 23 नवंबर तक इसी नक्षत्र में रहेंगे।
विज्ञापन
1 of 4
कुंडली में राहु की स्थिति से व्यक्ति का जीवन बहुत हद तक प्रभावित रहता है। - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु को पापी और कलयुग का राजा माना जाता है। राहु का प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर व्यापक रूप से पड़ता है। राहु हमेशा वक्री चाल से चलने वाले ग्रह और इनको अन्य दूसरे ग्रहों की तरह किसी भी राशियों का स्वामित्व नहीं प्राप्त है। राहु का गोचर करीब 18 महीनों के बाद होता है। राहु इस साल अपनी राशि परिवर्तन करेंगे, इसके साथ ही नक्षत्र परिवर्तन भी करेंगे जिसका प्रभाव भी सभी राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। राहु होली के बाद नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। 16 मार्च को राहु देवगुरु बृहस्पति के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद में प्रवेश कर जाएंगे। राहु 23 नवंबर तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में राहु को भ्रम पैदा करने वाला जबकि गुरु को ज्ञान और शुभ फल प्रदान करने वाला ग्रह माना गया है। राहु के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशि वालों को फायदा तो कुछ को सतर्क रहना होगा। आइए जानते हैं राहु के नक्षत्र परिवर्तन से किन-किन राशि वालों को लाभ मिलेगा। 

Surya Grahan 2025: कब लगेगा सूर्य ग्रहण? जानें इस दौरान गर्भवती महिलाओं के लिए क्या है नियम
विज्ञापन

2 of 4
राहु का नक्षत्र परिवर्तन और राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए राहु का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही कामयाबी लेकर आ रहा है। राहु 23 नवंबर को इसी नक्षत्र में रहेंगे ऐसे में मेष राशि के जातकों को काफी समय तक लाभ मिलने वाला है। यहां राहु आपकी राशि से 12वें और 11वें भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में आपके एक तरफ जहां खर्चो में बढ़ोतरी होगी तो वहीं अतिरिक्त आय के नए स्त्रोत भी आपको मिलेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार करने वाले जातकों को इस अवधि के दौरान अच्छा खासा मुनाफा मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता तो मिलेगी लेकिन आपको इसके लिए कड़ी मेहनत भी करनी होगी। आपका रूझान धर्म और अध्यात्म की तरफ रहेगा। इस दौरान काम-धंधे के सिलसिले में आपको विदेश की यात्रा करने का भी मौका मिल सकता है। 

Chandra Grahan 2025: होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण, क्या भारत में देगा दिखाई ?

विज्ञापन

3 of 4
राहु का नक्षत्र परिवर्तन और राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए राहु का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही लाभदायक रहने वाला होगा। लाभ के अवसरों में राहु वृद्धि करवाएंगे। कर्म भाव में राहु के विराजमान होने से मिथुन राशि के जातकों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे और अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि मिल सकती है। वहीं व्यापार में इस राशि के जातकों को अच्छा खासा लाभ भी मिल सकता है। आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। 

मार्च में सबसे बड़ा राशि परिवर्तन, इन राशि वालों को मिलेगा धन कमाने के अच्छे मौके

विज्ञापन

4 of 4
राहु का नक्षत्र परिवर्तन और राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि 
इस राशि के जातकों के लिए राहु का गुरु के नक्षत्र में परिवर्तन एक तरह से किसी वरदान से कम नहीं है। राहु की चाल में बदलाव से आपकी स्थितियां अनुकूल साबित होंगी। इस राशि में राहु पांचवें भाव में होंगे, जिससे आपके धन के अर्जित करने की पूरी संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपको नया मौका मिल सकता है और जिन लोगों के ऊपर अगर कोई कर्ज है तो उन्हे इससे छुटकारा भी मिलेगा। करियर में आ रही रूकावटें दूर हो सकती हैं। धन लाभ के अवसरों में वृद्दि होगी। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें