23 फरवरी 2026 को ग्रहों के सेनापति, पराक्रम और साहसी ग्रह मंगल शनि के स्वामित्व वाली राशि कुंभ प्रवेश करने वाले हैं, जहां पर पहले से राहु विराजमान हैं। ऐसे में कुंभ राशि में राहु और मंगल की युति का संयोग बनने जा रहा है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह समय-समय पर दूसरे ग्रहों के साथ युति बनाते हैं, जिसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है। कुंभ राशि में मंगल-राहु की युति से कुछ राशि वालों पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे राशियां।
विज्ञापन
2 of 4
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए मंगल और राहु का कुंभ राशि में संयोग बहुत ही अनुकूल साबित हो सकता है
यह संयोग आपकी राशि से आय औ लाभ यानी 11वें भाव में बनेगा।
आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी होने के संयोग है। आय के नए-नए स्त्रोतों में इजाफा हो सकता है।
मंगल-राहु के संयोग से मेष राशि वालों की निवेश से अच्छा लाभ हो सकता है और आपके मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 4
मकर राशि
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मंगल-राहु के संयोग से मकर राशि वालों के लिए आने वाले कुछ दिन अच्छा और सकारात्मक साबित होगा।
मंगल-राहु की युति आपके धन और वाणी के स्थान पर बनेगा जिससे आपको कहीं से फंसे धन की वापसी हो सकती है।
व्यापार-धंधे में आपको अच्छा ऑर्डर मिल सकता है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर साबित होगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।