फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahu Ketu Gochar: 23 नवंबर से इन राशि वालों पर रहेगी राहु-केतु की विशेष कृपा, नौकरी-करियर के मिलेंगे नए अवसर

Sun, 23 Nov 2025 10:21 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Rahu Ketu Nakshatra Transit 2025: ज्योतिष में राहु-केतु को छाया ग्रह माना जाता है, जो हमेशा वक्री गति से गोचर करते हैं। यही नहीं ये दोनों ग्रह एक-दूसरे से 180 डिग्री पर रहते हैं। वर्तमान में राहु कुंभ राशि में विराजमान है, तो वहीं केतु सिंह राशि में संचरण कर रहे हैं। यहां रहते हुए दोनों ही ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Rahu Ketu Nakshatra Transit 2025 - फोटो : अमर उजाला
Rahu Ketu Nakshatra Transit 2025: ज्योतिष में राहु-केतु को छाया ग्रह माना जाता है, जो हमेशा वक्री गति से गोचर करते हैं। यही नहीं ये दोनों ग्रह एक-दूसरे से 180 डिग्री पर रहते हैं। वर्तमान में  राहु कुंभ राशि में विराजमान है, तो वहीं केतु सिंह राशि में संचरण कर रहे हैं। यहां रहते हुए दोनों ही ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। ज्योतिष गणना के मुताबिक, राहु 23 नवंबर 2025 को सुबह 9 बजकर 29 मिनट पर शतभिषा नक्षत्र में एंट्री लेंगे। इसी समय केतु भी पूर्वाफाल्गुनी के द्वितीय नक्षत्र में अपना स्थान लेंगे। इस दौरान राहु अपने ही नक्षत्र में आएंगे। इसलिए यह कुछ राशियों के लिए शुभ परिणामों से भरा हो सकता है। वहीं पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी शुक्र है, जिन्हें विलासिता का कारक माना जाता है। इसलिए राहु-केतु का ये नक्षत्र गोचर कुछ राशियों के लिए विशेष हो सकता है। इससे जातकों को सुख-सौभाग्य में वृद्धि और उन्हें धन से जुड़े लाभ हो सकते हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।

Saptahik Rashifal (24-30 Nov 2025): जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नवंबर का आखिरी सप्ताह
विज्ञापन

2 of 4
आपको दोस्तों और कार्यक्षेत्र में लोगों का भी भरपूर साथ मिलने वाला है। - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
राहु-केतु का गोचर मिथुन राशि वालों के लिए शुभ हो सकता है। अगर आप लंबे समय से विदेश में करियर अथवा उच्च शिक्षा की दिशा में प्रयास कर रहे थे, तो वह सभी सफल होते हुए नजर आएंगे। इस समय जो लोग सिंगल हैं उनके जीवन में मनचाहे व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। आपको दोस्तों और कार्यक्षेत्र में लोगों का भी भरपूर साथ मिलने वाला है। खर्चों पर नियंत्रण रखने से लेकर आप धन की बचत करने में भी सफलता हासिल करेंगे। करियर से जुड़े लोगों के लिए यह समय अत्यंत शुभ रहेगा। आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत रहेंगी।

28 नवंबर से किस्मत पलटेगी! 30 साल बाद शनि होंगे मार्गी, इन राशियों को मिलेगा धन लाभ
विज्ञापन

3 of 4
जिन लोगों ने किसी बड़े लक्ष्य के लिए मेहनत की थी, उन्हें फल मिलेगा साथ ही उनका एक अलग पहचान भी बनेगी। संपत्ति से जुड़े विवाद दूर होंगे। - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को रुका हुआ धन भी वापस मिल सकता है। राहु-केतु के शुभ प्रभाव से आपका मान-सम्मान भी बढ़ सकता है। अचानक से धन लाभ होने पर आप अपनी जरूरत की सभी वस्तुओं को खरीद सकते हैं। घर, संपत्ति या वाहन से संबंधित लाभ मिलने की पूरी संभावना है। यह अवधि आर्थिक एवं सामाजिक दृष्टि से खास रहेगी। नए लोगों से मिलेंगे। मार्केट में नए संपर्क बनने से व्यापार में इसका लाभ दिखेगा। आप अपने कार्य विस्तार पर जोर रहेंगे। जिन लोगों ने किसी बड़े लक्ष्य के लिए मेहनत की थी, उन्हें फल मिलेगा साथ ही उनका एक अलग पहचान भी बनेगी। संपत्ति से जुड़े विवाद दूर होंगे।  

Mangal Rashi Parivartan 2025: दिसंबर में मंगल का गोचर, 45 दिनों तक इन राशि वालों की बढ़ेगी समस्याएं
विज्ञापन

4 of 4
नौकरी में पदोन्नति मिलने से कामयाबी जैसा महसूस करेंगे। आपकी छवि मजबूत होगी। - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह समय उनकी कड़ी मेहनत का अच्छा फल प्रदान करने वाला साबित होगा। आपके मन की वह सभी इच्छाएं पूरी होगी, जिसके लिए आप कई समय से प्रयास कर रहे थे। व्यक्तिगत विकास के क्षेत्र में प्रगति होगी। घर से दूर नौकरी करने वालों को इस समय परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर मिलेगा। निवेश के लिए नए मौके मिलेंगे। नौकरी में पदोन्नति मिलने से कामयाबी जैसा महसूस करेंगे। आपकी छवि मजबूत होगी।

Love Rashifal: दिसंबर में गुरु-शुक्र का गोचर, इन राशि वालों की लव लाइफ में आएंगे ट्विस्ट

 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें