Rahu-Ketu Transit 2026: दिसंबर 2026 में राहु और केतु अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार, इन दोनों छाया ग्रहों का गोचर व्यक्ति के जीवन में अचानक बदलाव, नई परिस्थितियां, उलझन और अवसर लेकर आ सकता है। इसका असर करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, रिश्तों और व्यक्तिगत जीवन पर देखने को मिल सकता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार 5 दिसंबर 2026 को राहु और केतु राशि परिवर्तन करेंगे। राहु कुंभ राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जबकि केतु सिंह से निकलकर कर्क राशि में आएंगे। दोनों ग्रह करीब 18 महीने तक इन राशियों में रहेंगे। इस बदलाव को ज्योतिष में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। हालांकि, हर राशि पर इसका प्रभाव अलग-अलग हो सकता है। कुछ राशियों के लिए यह समय नए अवसरों और प्रगति का संकेत दे सकता है।