फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahu Ketu Gochar 2026: साल 2026 में इन 3 राशि वालों पर रहेगी राहु-केतु की छाया, करियर में आ सकती हैं दिक्कतें

Tue, 09 Dec 2025 10:39 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Rahu Ketu Gochar 2026: साल 2026 में राहु-केतु का प्रभाव कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। इन जातकों को करियर, नौकरी, व्यापार और रिश्तों में समस्याएं आ सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 4
Rahu Ketu Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
Rahu Ketu Gochar 2026: साल 2026 में राहु-केतु का प्रभाव महत्वपूर्ण रहने वाला है। ये दोनों ही ग्रह राशि-नक्षत्र परिवर्तन करते हुए कुछ राशियों की किस्मत चमका सकते हैं, तो कुछ जातकों की समस्याएं भी बढ़ाएंगे। दरअसल, नववर्ष प्रारंभ होते ही केतु 29 मार्च 2026 को मघा नक्षत्र में गोचर करेंगें। इसके बाद 25 नवंबर, 2026 को अश्लेषा नक्षत्र में अपना स्थान लेंगे। फिर केतु 5 दिसंबर को कर्क राशि में एंट्री करेंगे। वहीं राहु 2 अगस्त 2026 को कुंभ राशि में रहकर धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 5 दिसंबर 2026 को राहु कुंभ से यात्रा को विराम देते हुए मकर में संचरण करेंगे। ऐसे में राहु-केतु का साल 2026 में गोचर इन राशि वालों की दिक्कतें बढ़ा सकता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।

Jupiter Transit: 2026 में देव गुरु बृहस्पति करेंगे 3 राशियों में गोचर, जानें कुंभ राशि वालों पर क्या होगा असर
विज्ञापन

2 of 4
व्यवसाय से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ पाने के लिए कठिन मेहनत और प्रयास करने होंगे अन्यथा दिक्कतें होंगी। - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों को सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। आपको करियर से लेकर नौकरी में कुछ कठिनाइयां झेलनी पड़ सकती हैं। मेष राशि के जो लोग व्यवसाय से जुड़े हैं, उन्हें कारोबार में अचानक से मंदी देखने को मिलेगी। राहु-केतु का प्रभाव तनाव को बढ़ा सकता है। यही नहीं नौकरीपेशा लोगों की जिम्मेदारियों में अचानक से बड़ा बदलाव हो सकता है, जिस कारण आपका दिनचर्या प्रभावित होगा। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें। आय के नए स्रोत बनेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ पाने के लिए कठिन मेहनत और प्रयास करने होंगे अन्यथा दिक्कतें होंगी।

Jupiter Transit: 2026 में देव गुरु बृहस्पति करेंगे 3 राशियों में गोचर, जानें कुंभ राशि वालों पर क्या होगा असर
विज्ञापन

3 of 4
कार्यों में सफलता न मिलने से आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। अपने सहकर्मियों से व्यवहार में सावधानी रखें। - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को घर और बाहर तालमेल बिठाने में समस्याएं आएंगी। माता-पिता की तरफ से अपेक्षित समर्थन और सहयोग न मिल पाने के कारण भी मन खिन्न रहेगा। इस समय निवेश करना जोखिम भरा रहेगा। धन का लेनदेन न करना उचित रहने वाला है। इस दौरान प्रेम विवाह करने की इच्छा रखने वालों को कई तरह की कठिनाइयां झेलनी पड़ेगी। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को तबादले में परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। कार्यों में सफलता न मिलने से आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। अपने सहकर्मियों से व्यवहार में सावधानी रखें।

Budh Gochar 2025: बुध के राशि परिवर्तन से बनेगा राजयोग, किन राशियों की बढ़ेगी तरक्की, किसे मिलेगा धन लाभ?
विज्ञापन

4 of 4
प्रमोशन के लिए भी अधिक मेहनत करनी होगी। धन का प्रबंधन करके चलने की आवश्यकता रहेगी। - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों का समय पुराने विवादों में जा सकता है। अगर कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है, तो वह परेशान कर सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को जोखिम भरे निवेश से बचना होगा। इस साल किसी नए रिश्ते में आने से बचना होगा अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। इसी प्रकार धन के दुरुपयोग से बचें अन्यथा बजट गड़बड़ा सकता है। प्रेम संबंध में कोई भी ऐसा कदम न उठाएं।अपनी दिनचर्या और खानपान सही रखें। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। साथ ही प्रमोशन के लिए भी अधिक मेहनत करनी होगी। धन का प्रबंधन करके चलने की आवश्यकता रहेगी।
Vastu Tips For Office Bag: ऑफिस बैग में रखी ये चीजें तरक्की में ला सकती है रुकावट, जानें वास्तु के सही नियम

Year Ender 2025: साल 2025 में शनि ने किया क्या-क्या? गोचर, नक्षत्र बदलाव, वक्री और अस्त की पूरी कहानी

 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें