फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahu Ketu Gochar: साल 2025 में राहु-केतु करेंगे गोचर, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

Sun, 17 Nov 2024 07:19 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

साल 2025 में राहु मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में जाएंगे और केतु कन्या से सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। दृक पंचांग के अनुसार राहु केतु का यह राशि परिवर्तन 18 मई 2025 को सायं 04 बजकर 30 मिनट पर होगा।
विज्ञापन
1 of 4
दृक पंचांग के अनुसार राहु केतु का राशि परिवर्तन 18 मई 2025 को सायं 04 बजकर 30 मिनट पर होगा। - फोटो : amar ujala
Rahu Ketu Gochar 2025: नया साल आरंभ होने में 2 महीने से भी कम समय रह गया है। ग्रहों के हिसाब से साल 2025 काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। नए साल पर कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है। इन्हीं ग्रहों में राहु-केतु भी है। राहु-केतु हर 18 महीने में राशि परिवर्तन करते हैं।
साल 2025 में राहु मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में जाएंगे और केतु कन्या से सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। दृक पंचांग के अनुसार राहु केतु का राशि परिवर्तन 18 मई 2025 को सायं 04 बजकर 30 मिनट पर होगा।  इसी क्रम में आइए जानते हैं राहु-केतु किन राशियों की किस्मत में सकारात्मक बदलाव करने की योजना बना रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
दृक पंचांग के अनुसार राहु केतु का राशि परिवर्तन 18 मई 2025 को सायं 04 बजकर 30 मिनट पर होगा। - फोटो : amar ujala
मिथुन राशिफल 
मिथुन राशि के जातकों के लिए राहु-केतु का यह गोचर शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। गोचर के दौरान जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके जो भी काम लंबे समय से अटके हुए थे वो पूरे होंगे। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। यदि आप कहीं नौकरी या रोजगार की तलाश में हैं तो समय अनुकूल है। परिवार के साथ भी अच्छा समय बिताएंगे। 
विज्ञापन

3 of 4
दृक पंचांग के अनुसार राहु केतु का राशि परिवर्तन 18 मई 2025 को सायं 04 बजकर 30 मिनट पर होगा। - फोटो : amar ujala
धनु राशिफल 
धनु राशि के जातकों के लिए राहु-केतु गोचर भाग्यशाली रहेगा। इस दौरान जातकों की आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में भी सफलता प्राप्त होगी। धर्म के प्रति रुझान बढ़ेगा। बेवजह खर्चों पर लगाम लगाएं तभी आप धन संचय कर पाएंगे। 
विज्ञापन

4 of 4
दृक पंचांग के अनुसार राहु केतु का राशि परिवर्तन 18 मई 2025 को सायं 04 बजकर 30 मिनट पर होगा। - फोटो : amar ujala
मकर राशिफल
मकर राशि के  जातकों के लिए राहु-केतु का गोचर लाभ देने वाला रहेगा। मकर राशि वालों को अचानक से धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। धर्म और अध्यात्म की तरफ झुकाव बढ़ेगा। नौकरी में पदोन्नति और आय वृद्धि भी होने की संभावना है। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें