फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahu-Ketu Gochar 2025: राहु-केतु गोचर से किन राशियों के जीवन में आएगी सकारात्मक ऊर्जा, जानें यहां

Sat, 22 Nov 2025 08:16 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Rahu-Ketu Nakshatra Transit 2025: 23 नवंबर 2025 को राहु-केतु का नक्षत्र परिवर्तन होगा। जानें किन राशि जातकों पर होगा खास प्रभाव और कौन से 3 राशियों को मिलेगा अधिक लाभ।
विज्ञापन
1 of 4
Rahu Ketu Nakshatra Transit 2025 - फोटो : अमर उजाला

Rahu-Ketu Transit 2025: राहु और केतु ग्रह 23 नवंबर 2025 को नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं, जो सभी राशि जातकों के जीवन पर गहरा प्रभाव डाल सकता है। वैदिक ज्योतिष में इन्हें मायावी ग्रह माना जाता है, और इनके गोचर से जीवन के कई क्षेत्रों विशेषकर भाग्य, करियर और संबंधों में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। राहु शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और केतु पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में विराजमान होंगे, जिससे इनका प्रभाव सीधे हमारे दिनचर्या और महत्वपूर्ण निर्णयों पर दिखाई देगा।
Weekly Love Rashifal: इस सप्ताह नवम-पंचम योग देगा कुछ राशियों को रोमांटिक सरप्राइज, पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल

विशेष रूप से, 3 राशियों के लिए यह गोचर बेहद लाभकारी रहेगा। इस समय राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में स्थित होंगे, जिससे इन राशियों के जातकों को विशेष अवसर, सफलता और सकारात्मक बदलाव का लाभ मिलने की संभावना है। यह समय अपने भविष्य की योजना बनाने और महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए बेहद अनुकूल माना जाता है।
Navpancham Rajyog 2026: नए साल 2026 में बनेगा नवपंचम राजयोग, इन राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी और बढ़ेगा मान-सम्मान

विज्ञापन

2 of 4
करियर में तरक्की होगी, आपके कार्यों की सराहना होगी और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि  
मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर आपके तीसरे भाव में होगा, जिससे संचार, यात्रा और छोटे निवेश के क्षेत्र में शुभ संकेत मिल रहे हैं। इस अवधि में समय आपके पक्ष में रहेगा और आपकी मेहनत का उचित फल आपको मिलेगा। आपके लिए यह समय अपने कार्यों में ईमानदारी और समर्पण दिखाने का है। कोई लंबित या अटका हुआ काम पूर्ण होने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से स्थिति सामान्य रहेगी और लंबी यात्रा के भी योग हैं। करियर में तरक्की होगी, आपके कार्यों की सराहना होगी और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
विज्ञापन

3 of 4
राहु मायावी ग्रह है, इसलिए कार्यों में जल्दबाजी न करें और योजनाओं को सोच-समझकर लागू करें। - फोटो : amar ujala
कर्क राशि  
कर्क राशि वालों के लिए राहु और केतु का नक्षत्र परिवर्तन इस सप्ताह काफी महत्वपूर्ण रहेगा। आपकी कुंडली में राहु 10वें भाव में विराजमान है, जो आपके करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा पर प्रत्यक्ष असर डालेगा। राहु के इस परिवर्तन से करियर में नए अवसर मिल सकते हैं, प्रमोशन या पदोन्नति के योग बनेंगे, और आपके कार्य क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। केतु का गोचर भी आपके लिए लाभकारी रहेगा। यह आपको अतिरिक्त आय और धन अर्जित करने के अवसर प्रदान करेगा। घर-परिवार का माहौल सुखद और मधुर रहेगा, रिश्तों में आपसी समझ बढ़ेगी। हालांकि राहु मायावी ग्रह है, इसलिए कार्यों में जल्दबाजी न करें और योजनाओं को सोच-समझकर लागू करें।
विज्ञापन

4 of 4
धन संचय और वित्तीय स्थिरता के योग बनेंगे। - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि  
कुंभ राशि वालों के लिए राहु आपके लग्न भाव में और केतु आपके सातवें भाव में विराजमान हैं। इसका प्रभाव आपके व्यक्तिगत जीवन और साझेदारी संबंधों दोनों पर महसूस होगा। राहु-केतु के इस नक्षत्र परिवर्तन से आपको विशेष लाभ मिलने की संभावना है। इस दौरान आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा। धन संचय और वित्तीय स्थिरता के योग बनेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ेगा। हालाँकि राहु मायावी ग्रह है, इसलिए भ्रम और अस्थिरता की संभावना बनी रहेगी। इसलिए निर्णय लेने में सतर्क रहें, जल्दबाजी से बचें और अपने कदम सोच-समझकर बढ़ाएँ। यह समय आपके लिए नए अवसरों और सफलता के द्वार खोलेगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें