फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2026 में राहु-बुध का दुर्लभ संयोग, इन राशियों के लिए शुभ रहेगी युति और मिलेगा आकस्मिक लाभ

Mon, 08 Dec 2025 01:28 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

साल 2026 की ज्योतिषीय गणना के मुताबिक,राहु और बुध की युति 18 वर्षों बाद कुंभ राशि में बनने वाली  है। इससे कुछ राशि वालों को अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। 
विज्ञापन
1 of 4
कुंभ राशि में बुध-राहु की युति - फोटो : अमर उजाला
साल 2026 की शुरुआत में राहु और बुध की युति का संयोग बनने जा रहा है। यह संयोग 18 साल बाद शनिदेव के स्वामित्व वाली राशि कुंभ में बनेगा। वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, व्यापार, वाणी और संवाद का कारक ग्रह माना जाता है। वहीं दूसरी तरफ राहु को जुआ, चोरी, वाणी, त्वचा और धार्मिक यात्राओं का कारक ग्रह माना जाता है। साल 2026 के शुरुआत में और 18 वर्ष बाद बुध और राहु की युति से कुछ राशि वालों की किस्मत में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं बुध-राहु की युति से किन-किन राशि वालों को अच्छा लाभ मिल सकता है।  

Rahu Ketu Gochar 2026: साल 2026 में इन 3 राशि वालों पर रहेगी राहु-केतु की छाया, करियर में आ सकती हैं दिक्कतें

विज्ञापन

2 of 4
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए राहु और बुध की युति बहुत ही लाभकारी साबित होगी। साल 2026 में राहु-बुध की यह युति आपकी राशि से 11वें भाव पर बनेगा। कुंडली का ग्यारहवां भाव आय और लाभ का होता है, ऐसे में आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। इस दौरान आपको निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। पैतृक संपत्ति के बटवारे में आपके हिस्से में अच्छा लाभ मिल सकता है। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बनेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा जिससे अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे। संतान की तरफ से शुभ समाचार सुनने के मिल सकता है। इसके अलावा आपकी रुचि धर्म-कर्म में रहेगी। 

Year Ender 2025: महाकुंभ से राम मंदिर ध्वजारोहण तक, देश के बड़े धार्मिक आयोजन एक नजर में
विज्ञापन

3 of 4
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए राहु-बुध की युति वृषभ राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो सकती है। आपकी राशि में यह युति कुंडली के कर्म के स्थान पर बनेगी। इस योग के चलते करियर-कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। करियर और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन अवसर देखने को मिलेंगे। आय के नए-नए स्त्रोत खुलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति के योग और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी  मिलने के योग हैं। जो लोग व्यापार में उनको कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है। निवेश से अच्छा रिर्टन मिल सकता है। 

Year Ender 2025: साल 2025 में शनि ने किया क्या-क्या? गोचर, नक्षत्र बदलाव, वक्री और अस्त की पूरी कहानी

विज्ञापन

4 of 4
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए राहु-बुध की युति बहुत ही लाभकारी साबित हो सकती है। यह युति आपकी राशि से धन और वाणी के भाव में बनेगी। ऐसे में आपको अचानक धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। करियर में अचानक उछाल और नए अवसरों की प्राप्ति होगी। इस दौरान परिवार में सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। सट्टा में निवेश करना आपके लिए अच्छा रहेगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें