Predictions: ज्योतिषियों के अनुसार, ग्रहों की बदलती स्थितियां कुछ राशि वालों के लिए सफलता, तरक्की और खुशियों के मजबूत संकेत दे रही हैं। बता दें कि, वर्तमान में आत्मविश्वास, नेतृत्व और मान-सम्मान के कारक सूर्य देव कर्क राशि में विराजमान हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य का कर्क राशि में गोचर कई मामलों में शुभ फलदायी माना जाता है, क्योंकि यह उनके मित्र ग्रह चंद्रमा की राशि है। वहीं बुद्धि, बुध भी इस समय कर्क राशि में स्थित हैं, जिससे सूर्य और बुध की युति से प्रभावशाली बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। यह योग करियर, आर्थिक स्थिति और निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करने वाला माना जाता है। इसके साथ ही महीने के अंत में शनि देव के वक्री होने की घटना भी कई राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ सकती है। ऐसे में ग्रह-नक्षत्रों की यह अनुकूल चाल 30 जुलाई तक कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से भाग्यशाली साबित हो सकती है। आइए जानते हैं, किन राशियों को इस अवधि में सबसे अधिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।