फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च के चौथे सप्ताह में मालवीय और गजकेसरी राजयोग एक साथ, जानें किन राशियों की चमकेगी किस्मत

Sat, 21 Mar 2026 11:59 PM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

सप्ताह की शुरुआत में शुक्र के गोचर से मालवीय राजयोग बनेगा जो सुख, समृद्धि का योग बनाता है। इसके बाद चंद्रमा और बृहस्पति की युति से गजकेसरी राजयोग बनेगा जो ज्ञान, सम्मान और आर्थिक तरक्की का संकेत है।
विज्ञापन
1 of 6
लकी राशियां - फोटो : amar ujala
Double Rajyog Astrology: सोमवार, 23 मार्च 2026 से शुरू होने वाला सप्ताह ज्योतिष के हिसाब से खास महत्व रखने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में शुक्र के गोचर से मालवीय राजयोग बनेगा जो सुख, समृद्धि का योग बनाता है। इसके बाद चंद्रमा और बृहस्पति की युति से गजकेसरी राजयोग बनेगा जो ज्ञान, सम्मान और आर्थिक तरक्की का संकेत है। इन दो शक्तिशाली राजयोगों के मिले-जुले असर से कुछ राशियों के जीवन में बड़े अच्छे बदलाव आ सकते हैं। करियर में तरक्की, आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी की प्रबल संभावना है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां जो इस सप्ताह लकी रहेंगी। 
Weekly Horoscope (23 to 29 Mar 2026): पढ़ें सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा मार्च का यह सप्ताह
अप्रैल में सूर्य-गुरु बनाएंगे केंद्र दृष्टि योग, इन राशियों की आर्थिक स्थिति में आएगा सुधार
विज्ञापन

2 of 6
ऑफिस में आपके काम की तारीफ बड़े अधिकारी करेंगे। - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह राजयोग लाभकारी रहेगा। काम और पढ़ाई से जुड़ी अच्छी खबरें मिलने की संभावना है। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं उन्हें इस दौरान कोई अच्छा जॉब ऑफर मिल सकता है। आपको धार्मिक या आध्यात्मिक कामों में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ बड़े अधिकारी करेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
आपको आय का कोई नया माध्यम मिल सकता है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह खुशियों और सफलता से भरा हो सकता है। इस दौरान आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने की संभावना रहेगी। इस राजयोग के प्रभाव से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप अपने ज्ञान और बुद्धि का इस्तेमाल करके बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। लंबे समय से परेशान कर रही परेशानियों से छुटकारा मिलने की संभावना है। आपको आय का कोई नया माध्यम मिल सकता है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

4 of 6
कोई बड़ा पद मिलने की भी संभावना है। - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय बहुत मजबूत और सकारात्मक रहने वाला है। मार्च के चौथे हफ़्ते में किस्मत आपका साथ देगी, इसलिए आप जोश के साथ सभी काम पूरे कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और मान-सम्मान बढ़ेगा। एडमिनिस्ट्रेटिव काम से जुड़े लोगों के लिए बड़े मौके मिल सकते हैं और उन्हें कोई बड़ा पद मिलने की भी संभावना है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो बच्चों की तरफ से अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य भी काफ़ी अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

5 of 6
निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
23 मार्च से शुरू होने वाला हफ़्ता वृश्चिक राशि वालों के लिए अच्छी किस्मत वाला हो सकता है। इस दौरान आपको लगभग सभी मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा। निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी या शुभचिंतक की सलाह लेना समझदारी होगी। इस दौरान अपने बर्ताव पर नियंत्रण रखना जरूरी है। जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें सफलता मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आर्थिक मामले अच्छे रहेंगे। - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि वालों पर इन राजयोग का शुभ प्रभाव पड़ने वाला है। आर्थिक मामले अच्छे रहेंगे। इस दौरान धन कमाने के कई मौके मिल सकते हैं। अतिरिक्त आय होने की संभावना है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस दौरान घूमने का मौका मिल सकता है और वह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। कार्यक्षेत्र पर आपके वरिष्ठ और कनिष्ठ दोनों का सपोर्ट मिलेगा जिससे काम का प्रेशर कम होगा। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके करियर और आर्थिक उन्नति के लिए बहुत महत्वपूर्ण हो सकता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें