फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zodiac Compatibility: शादी के लिए शानदार साबित होती हैं इन राशि वालों की जोड़ी, हटकर बनता है रिश्ता

Mon, 26 May 2025 01:39 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Zodiac Compatibility:  ज्योतिष में मौजूद 12 राशियां अपने विशेष प्रभाव के लिए जानी जाती हैं। इन सभी राशियों में कई भिन्नताएं भी हैं, जो उन्हें अलग बनाती हैं। हालांकि कुछ ऐसी भी राशियां हैं, जिनमें बेहतर रिश्ते बनने की संभावनाएं अधिक होती हैं।
विज्ञापन
1 of 13
Zodiac Compatibility - फोटो : freepik
Zodiac Compatibility: हर किसी के जीवन में जीवनसाथी को चुनने का फैसला सबसे बड़ा होता है। इस फैसले पर व्यक्ति की पूरी जिंदगी निर्भर करती हैं। इसलिए आमतौर पर ऐसे फैसले लेने से पूर्व सोच विचार की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं आप राशि के आधार पर साथी के साथ बनने वाली जोड़ी का पता लगा सकते हैं। दरअसल, ज्योतिष में मौजूद 12 राशियां अपने विशेष प्रभाव के लिए जानी जाती हैं। इन सभी राशियों में कई भिन्नताएं भी हैं, जो उन्हें अलग बनाती हैं। हालांकि कुछ ऐसी भी राशियां हैं, जिनमें बेहतर रिश्ते बनने की संभावनाएं अधिक होती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन राशियों में बेहतर जोड़ी बन सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 13
Zodiac Compatibility - फोटो : adobe
मेष और कुंभ
ज्योतिषियों के मुताबिक मेष और कुंभ राशि वालों की जोड़ी बेहतर हो सकती हैं। दरअसल, मेष राशि के स्वामी मंगल है और वह ऊर्जा, साहस के कारक है। वहीं कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनि है, जो न्याय के कारक है। ऐसे में इन दोनों राशि वालों के रिश्तों में ईमानदारी और एक सकारात्मक ऊर्जा मानी जाती हैं।
विज्ञापन

3 of 13
Zodiac Compatibility - फोटो : adobestock
वृषभ और कर्क
इन दो राशि के लोग अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं। वृषभ राशि के स्वामी शुक्र है, जो स्वयं प्रेम और सुख-सौभाग्य के कारक है। कर्क वालों के स्वामी चंद्रमा है, जो मन के कारक है। इसलिए वृषभ और कर्क राशि वालों की जोड़ी सबसे खास और बेहतरीन मानी जाती है। इन दोनों के बीच मानसिक शांति और प्रेम अधिक रहता है।

4 of 13
Zodiac Compatibility - फोटो : adobe stock
मिथुन और कुंभ
मिथुन और कुंभ राशि वाले एक अच्छे लव पार्टनर बन सकते हैं। आपके रिश्ते में विश्वास और सकारात्मकता अधिक होने के कारण यह सबसे अच्छी जोड़ी होगी।
विज्ञापन

5 of 13
Zodiac Compatibility - फोटो : adobe stock
कर्क और मीन
ज्योतिषियों के मुताबिक कर्क और मीन राशि की जोड़ी सबसे अलग होती हैं। दोनों ही लोग अपनी कला के प्रभाव से समाज में एक अच्छी पहचान का निर्माण करते हैं। खास बात यह है कि रिश्तों में विश्वास और खट्टी मीठी तकरार के चलते यह सबके दिलों पर राज करते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
Zodiac Compatibility - फोटो : Adobe
सिंह और धनु
सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य है, जिन्हें ग्रहों का राजा माना जाता है। वहीं गुरु धनु राशि के स्वामी ग्रह है, जो वैवाहिक सुख के कारक है। ऐसे में इन दो राशि वालों की जोड़ी में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहती हैं। गुरु के प्रभाव से इन्हें संतान सुख की प्राप्ति भी होती है।
विज्ञापन

7 of 13
Zodiac Compatibility - फोटो : Adobe Stock
कन्या और वृषभ
कन्या और वृषभ राशि के लोग अपने प्रयास और धैर्य के लिए जाने जाते हैं। इसलिए इनके रिश्तों में अक्सर लड़ाई होने पर यह चीजों को धैर्य से सुलझाते हैं। यदि इन दो राशि वालों की जोड़ी बनती है, तो इनका वैवाहिक जीवन सुखमय व खुशियों से भरा हुआ बन सकता है।

8 of 13
Zodiac Compatibility - फोटो : Freepik
तुला और मिथुन
तुला राशि वालों के स्वामी ग्रह शुक्र है। उनके प्रभाव से इन राशि वालों के प्रेम जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। ऐसे में मिथुन राशि वालों के साथ मिलकर यह एक अच्छा साथ बना सकते हैं।

9 of 13
Zodiac Compatibility - फोटो : Adobe Stock
वृश्चिक और कर्क
ज्योतिषियों के मुताबिक वृश्चिक और कर्क राशि के लोग अच्छे जीवनसाथी बन सकते हैं। रिश्ते में अधिक समझदारी होने के कारण प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहती है।

10 of 13
Zodiac Compatibility - फोटो : Adobe Stock
धनु और मेष
इन दोनों राशि के लोग प्रेम जीवन को यादगार बनाने में कामयाब होते हैं। यदि यह किसी कार्य की शुरुआत करते हैं, तो उसमें सफलता मिलने की संभावना अधिक होती हैं। प्यार व सहयोग बना रहता है।

11 of 13
Zodiac Compatibility - फोटो : adobe
मकर और वृषभ
यह दोनों राशि के लोग अच्छे जीवनसाथी होते हैं। भावनाओं की कद्र व सम्मान करने की आदत इन दोनों के रिश्तों को मजबूत बनाती हैं।

12 of 13
Zodiac Compatibility - फोटो : freepik
कुंभ और मिथुन
ज्योतिषियों के मुताबिक कुंभ राशि के स्वामी शनि है और उनकी कृपा से कुंभ राशि वाले  करियर में तरक्की करते हैं। एक अच्छा भविष्य का निर्माण करते हुए यह अपने वैवाहिक जीवन की सभी जिम्मेदारियों को समझते हैं। ऐसे में कुंभ और मिथुन दोनों ही बेहतर जोड़ी बना सकते है।
विज्ञापन

13 of 13
Zodiac Compatibility - फोटो : freepik
मीन और वृश्चिक
इन दोनों राशि वालों के रिश्तों में प्रेम और विश्वास अधिक रहता है। इनके प्रेम जीवन में खुशियां, प्यार, भरोसा व ईमानदारी अधिक होती हैं।

राहु के कुंभ में गोचर से तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों पर कैसा रहेगा असर ?

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें