फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyeshth Sankranti: ज्येष्ठ संक्रांति पर शिव योग का अद्भुत संयोग, इन 5 राशियों पर होगी धन की बौछार

Wed, 14 May 2025 07:51 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Jyeshtha Sankranti : आज, 14 मई, बुधवार को ज्येष्ठ संक्रांति और शिव योग का शुभ संयोग बन रहा है, जो जीवन में समृद्धि और मानसिक शांति ला सकता है। ग्रहों के प्रभाव से कुछ राशियों के जातकों को बड़े बदलाव, सफलता और नए अवसर मिल सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
ज्येष्ठ संक्रांति - फोटो : adobe stock
Jyeshth Snakranti aur Shiv Yog: आज, 14 मई, बुधवार को ज्येष्ठ संक्रांति का शुभ संयोग बन रहा है, और इस दिन विशेष रूप से ग्रहों की स्थिति काफी प्रभावशाली है। बुध ग्रह का प्रभाव पूरे दिन रहेगा, क्योंकि बुध ग्रह सूर्य के साथ युति करके बुधादित्य योग बनाएंगे, जो कि बुद्धि, समझ और संचार में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। इसके साथ ही, आज रात को सूर्य और गुरु का गोचर भी होने जा रहा है, जो जातकों के जीवन में बड़े बदलाव का संकेत देता है। चंद्रमा और मंगल की स्थिति भी विशेष है, क्योंकि चंद्रमा मंगल की राशि वृश्चिक में होंगे और गुरु के साथ गजकेसरी तथा चंद्राधियोग का निर्माण होगा। इस दिन अनुराधा और ज्येष्ठ नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जो बहुत अच्छे फल देने वाला होता है।

Zodiac Signs: ज्येष्ठ माह में बन रहे खास ज्योतिषीय योग, इन राशियों की बदलने वाली है किस्मत

इसके अलावा, सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि और शिव योग का शुभ संयोग भी बन रहा है, जो विशेष रूप से आपके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि को बढ़ावा दे सकता है। इस अवसर पर शिवजी और सूर्य देव की कृपा से कुछ राशियों के जातकों के लिए यह समय अत्यंत भाग्यशाली साबित हो सकता है। इन ग्रहों के प्रभाव से आपको मानसिक शांति, सफलता और नए अवसर मिल सकते हैं, जो आपके जीवन को एक नई दिशा और ऊर्जा दे सकते हैं। आइए जानते हैं कि यह विशेष संयोग किन-किन मामलों में आपके लिए फायदेमंद हो सकता है और इस दिन के उपाय क्या हैं, जिन्हें अपनाकर आप इसका पूरा लाभ उठा सकते हैं।

Budh Gochar in June: जून में बुध ग्रह करेंगे चन्द्र की राशि में प्रवेश, जानें किन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ

विज्ञापन

2 of 6
ज्येष्ठ संक्रांति - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
आज, 14 मई, बुधवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए बहुत लाभकारी रहने वाला है। विशेष रूप से व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलेगा और आय में बढ़ोतरी हो सकती है। खासकर सरकारी क्षेत्रों से जुड़े जातकों को प्रभाव मिलेगा, और सामाजिक तथा राजनीतिक क्षेत्रों में मान-सम्मान में इजाफा होगा। नए पद की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप सरकारी कार्यों के टेंडर के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी, और दांपत्य जीवन भी सुखी रहेगा।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और "ऊं गं गणपतये नमः" मंत्र का 108 बार जप करें।
विज्ञापन

3 of 6
ज्येष्ठ संक्रांति - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में बहुत शुभ रहने वाला है। इस दिन आपकी आय में वृद्धि हो सकती है, और संचित धन में भी इजाफा होगा। करियर और कारोबार में बुद्धिमानी और विवेकशीलता से लाभ मिलेगा। खासकर विद्यार्थी वर्ग को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, और विदेश में पढ़ाई करने के लिए अच्छा अवसर मिल सकता है। सेहत भी सामान्य रूप से अच्छी रहेगी।
उपाय: सूर्य देव को तांबे के लोटे में जल चढ़ाएं और "ऊं घृणिः सूर्याय नमः" मंत्र का जप करें।

4 of 6
ज्येष्ठ संक्रांति - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्य का साथ लेकर आएगा। आपको अप्रत्याशित लाभ हो सकता है और एक से अधिक स्रोतों से कमाई के मौके मिल सकते हैं। यदि आप व्यापार विस्तार की योजना बना रहे हैं, तो यह समय काफी अच्छा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है, और परिवार में माहौल सुखद रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में आसानी होगी, और आप एक-दूसरे के साथ बेहतर तालमेल बना पाएंगे।
उपाय: शिवलिंग पर हरी मूंग की दाल मिलाकर जलाभिषेक करें और शिव और सूर्य चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन

5 of 6
ज्येष्ठ संक्रांति - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
कन्या राशि के जातकों के लिए यह दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा। बिजनेस में अप्रत्याशित लाभ हो सकता है, और कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने के अच्छे संकेत हैं। विद्यार्थी वर्ग को भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, और विदेश में पढ़ाई करने का अवसर मिल सकता है। परिवार में पिता का सहयोग मिलेगा और अध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा।
उपाय: सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें और किन्नरों को दान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ज्येष्ठ संक्रांति - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को आज अपने पूर्व में किए गए अच्छे कर्मों का लाभ मिलेगा। साहसिक निर्णय लेने से कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी। पब्लिशिंग, राइटिंग, या अन्य इसी तरह के कार्यों से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। राजनीति से जुड़े जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। आय के नए स्रोत भी मिल सकते हैं और परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी भी मतभेद को दूर करने का सही समय है।
उपाय: शिवलिंग पर दूध, दही, घी और शहद चढ़ाएं और जरूरतमंदों को अन्न का दान करें।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें