फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल: जानें किन राशियों के लिए शुभ रहेगा छठ पूजा का यह हफ्ता

विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : rashifal
सभी 12 राशियों के लिए यह हफ्ता कैसा रहेगा। किसके खाते में आएंगी खुशियां और किसे परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है...
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष:   
व्यवसाय के लिए यह समय सामान्य है। किन्तु महिलाओं से दूरी बनाकर रखें वरना कोई हानि हो सकती है। अपने विचार और ऊर्जा को उन कामों में लगाएं, जिनसे आपके सपने हकीकत का रूप ले सकते हैं। आर्थिक मामलो में सुधार होने की सम्भावना है। आय संतोषजनक रहेगी। पारिवारिक एवं वैवाहिक सन्दर्भ में आपको आपसी सम्बन्धों में तालमेल की कमी महसूस हो सकती है। प्रेम-संबंधों में जल्दबाजी न करें। लम्बी बीमारी से जूझ रहे रोगी शारीरिक समस्या से कुछ हद तक निजात पा सकेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृष: 
इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहेगा। पड़ोसियों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। यात्रा से लाभ हो सकता है। मित्रों का सहयोग आपको सफलता दिलाएंगे। नौकरी व पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सन्तान का सर्दी से बचाव करें। सरकार से जुड़े मामलों में प्रगति होगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती के आसार प्रबल हैं। आपका स्वास्थ्य आपका साथ देगा। रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। संतान की प्राप्ति से मधुरता आएगी। प्रणय संबंधो में खुशी का माहौल बनेगा।

4 of 13
rashi
मिथुन:
इस राशि वाले जातक के लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं रहेगा। आपका आक्रामक रुख आपके लिए नुकसानदेह सिद्ध हो सकता है। आपकी इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं पर डर का साया पड़ सकता है। जो उधारी के लिए आपके पास आएं, उन्हें नजरअन्दाज करना ही बेहतर रहेगा। यह सप्ताह आमदनी के लिहाज से सामान्य नहीं रहने वाला है। कमर में पीड़ा इस सप्ताह हो सकती है। नौकरी वालों के लिए यह समय मन मारकर काम करने का है । व्यापार में शीघ्रता नुकसानदेह है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। उतवलापन आपको परेशानी में डाल सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क:
यह सप्ताह दौड़-भाग की स्थिति से युक्त रहेगा। आप भाग्य की अपेक्षा कर्म पर भरोसा करके काम करेंगे और अपनी पूरी कार्य क्षमता का प्रयोग करेंगे जो आपको हर हल में सफल बनाएगा। इस सप्ताह आय में अनियमितता का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने किसी परिजन के कारण परेशान भी हो सकते है। छात्रों को घूमने-फिरने का मौका मिलेगा। परिवार में बच्चों की वजह से थोड़ी कटुता बनेगी रहेगा। प्रणय संबंधो में खुशनुमा माहौल रहेगा। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह संतोषजनक रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह:
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम माना जा सकता है। भौतिक वस्तुओं परें अत्यधिक खर्चा हो सकता है। नए अनुबन्ध करने के लिए अभी समय उपयुक्त है। भाइयों का भरपूर सहयोग मिलेगा। इस समय आपको वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आमदनी मिला जुला रहने के आसार है । पेट की समस्या आपको तकलीफ दे सकती है। नौकरीपेशा वाले जातकों के स्थान परिवर्तन हो सकता है। व्यवसाय के लिए अच्छा समय है उधार देने से बचे । वैवाहिक जीवन में उठापटक बना रहेगा। प्रेम करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या:
नए विचार और नई सोच के साथ नए कार्यो का सृजन होगा। व्यापार करने वालों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। धनागम के नए स्रोत खुलने के आसार है। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रयास छात्रों को सफलता दिलाएगा।  दूरस्थ शिक्षा से जुड़े छात्रों की शिक्षा में प्रगति होगी। इस सप्ताह  घर में धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। पारिवारिक सदस्यों का मन किसी अवांछनिए के आगमन से खिन्न रहेगा। प्रेमियों के लिए स्थिति अनुकूल नहीं। स्वास्थ्य सन्दर्भ में बुजुर्गों को  जोड़ो के दर्द से आराम मिलने की सम्भावना है।

8 of 13
rashi
तुला:
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। उधार मांगने वाले लोगों को नजरअन्दाज करें। आपकी अन्दरूनी ताकत कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी। दोस्तों के साथ फोन पर गपशप से बढ़िया और क्या हो सकता है, इससे आपकी ऊब भी दूर होगी। धार्मिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी। चर्म रोग की समस्या परेशान कर सकती है। नौकरी पेशा वालों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। व्यापार करने वाले इस समय बड़ा निवेश कर सकते है। वैवाहिक जीवन में गलतफहमी न पाले। आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की जरूरत है।

9 of 13
rashi
वृश्चिक:
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य कहा जायेगा। घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति धीरे-धीरे होगी। दोस्तों का साथ राहत देगा। व्यावसायिक मीटिंग के दौरान भावुक और बड़बोले न हों अगर आप अपनी जबान पर काबू नहीं रखेंगे तो आप आसानी से अपनी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में थोड़ा सुधार हो सकता है। नौकरी में बेवजह किसी से न उलझें। आपके जीवनसाथी और पारिवारिक सदस्यों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। आप अपने प्रिय से प्रेम का इजहार अवश्य करें।

10 of 13
rashi
धनु:
इस राशि वालों के यह सप्ताह बहुत मध्यम कहा जा सकता। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की जरूरत है, जो ऊँची जगहों पर हों। आप अपने किसी परिजन के कारण परेशान भी हो सकते है। किसी महिला या जीवन साथी का सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। सप्ताह के अंत में हालात अच्छे बनेगे। नौकरी करने वाले थोड़ी भागदौड़ ज्यादा करेंगे। व्यवसाय में धीरे धीरे प्रगति होगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली का माहौल बनेगा। प्रेमी एक-दूसरे की पारिवारिक भावनाओं को समझेंगे। परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

11 of 13
rashi
मकर:
इस राशि वालों के लिए यह समय सामान्य नहीं रहने वाला है। कोई ऐसा जिस पर आप यकीन करते हैं आपको पूरा सच नहीं बताएगा। सारे तथ्यों को जानने के लिए थोड़ी छानबीन जरूरी है लेकिन अगर आप गुस्से में कोई कदम उठाएंगे तो उससे आपके संबंध खराब हो सकते हैं। अचानक यात्रा से तनाव का शिकार हो सकते हैं। आर्थिक समस्याओ में सुधार की सम्भावना है। लेकिन व्यय अधिक रहेगा। सांसो में तकलीफ हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के तरक्की के संकेत है। व्यवसाय में जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। वैवाहिक जीवन में कटुता आएगी। प्रेम करने वालों कोई जल्दबाजी न दिखाए।

12 of 13
rashi
कुंभ:
इस सप्ताह आप का धर्म और अध्यात्म की ओर अधिक झुकाव रह सकता है।  घनिष्ठ मित्रों से वार्तालाप संभव है। किसी से भी अपशब्द न कहें। छात्रों का अध्ययन सामग्री खरीदने में अत्यधिक व्यय होगा। शोध कार्यों में लगे छात्रों के लिए का समय अनुकूल रहेगा। इस सप्ताह व्यावसायिक पक्ष के सन्दर्भ में उहा-पोह लगी रहेगी। सांझेदारी में लिप्त जातकों को थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय सामान्य रहेगा। आमदनी के आसार अच्छे नहीं लग रहे है। वैवाहिक जीवन में असंतोष का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में जल्दबाजी न दिखाए समय अनुकूल नहीं है। आप में से कुछ पेट सम्बंधित समस्या से जूझ सकते हैं। अत: अपने खान पान का ध्यान रखें।
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन:
आपके लिए यह सप्ताह मिलाजुला परिणामदायक रहेगा। व्यापारियों के लिए उन्नति और प्रगति के पूरे आसार बन रहे है। नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोन्नति के साथ स्थान परिवर्तन का योग बन रहा  है। कुछ विश्वासपात्र के अविश्वास के कारण परेशान रह सकते हैं। अनियमित आय के कारण आपको आर्थिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग इस समय धर्य न खोएं। थोडा और परिश्रम आपको अच्छी सफलता दिलाएगा। किसी करीबी रिश्तेदार की समस्या आपको व्यथित कर सकती है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में अविश्वास को जगह न दें तो बेहतर रहेगा। पारिवारिक जीवन शुभ रहेगा। दमा रोगियों को अपने स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें