सिंह
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत सामान्य कहा जा सकता है। आप महसूस करेंगे कि आस-पास के लोग बहुत ज्यादा मांग करने वाले हैं, लेकिन जितना आप कर सकते हैं, उससे ज्यादा करने का वादा न करें और केवल दूसरे को खुश करने के लिए खुद को तनाव में न डालें। छात्रों को घूमने-फिरने का मौका मिलेगा। व्यय पर नियंत्रण रखें, वरना परेशानी में पड़ सकते हैं। मानसिक समस्या से दो चार होना पड़ सकता है। नौकरी करने वालोंं के लिए यह समय सही नहीं है। व्यापार शुरू करने वाले उधारी से बचें। वैवाहिक जीवन में तनाव कम होंगे।