कुंभ
व्यावसायिक पक्ष
व्यावसायिक क्षेत्र में बदलाव की स्थिति बनी हुई है। इस अवधि में आपके विश्वसनीय अधीनस्थ आपको छोड़कर जा सकते है। जॉब परिवर्तन के लिये समय अनुकुल है। मास के मध्य भाग में आप निर्णयों में दुविधा कि स्थिति रहने कि संभावना बन रही है। इस अवधि में कार्यो में सोच-विचार अधिक रहेगा।
आर्थिक पक्ष
इस मास में आपकी आर्थिक क्षेत्र में पराक्रम भाव को बनाये रखने से लाभ प्राप्त होगा। यात्राओं की अधिकता से आपकी व्यस्तता बढ सकती है। इस अवधि में मेहनत करने के बाद भी लाभों को लेकर संशय भाव में हो सकते है। इस अवधि में दिया हुआ धन वापस मिलने की संभावनाएं बन रही है। मास मध्य में आत्मविश्वास में कमी न होने दे, अन्यथा आपके लाभ प्रभावित हो सकते है।
पारिवारिक पक्ष
यह महीना दांपत्य जीवन को सुखमय बनाये रखने का आप अपनी ओर से पूरा प्रयास करेंगे। फिर भी मास के मध्य भाग में आप अपने जीवनसाथी को समझाने के स्थान पर उसकी भावनाओं, विचारों को समझने का प्रयास करके देखें। इससे आप दोनों के मध्य जो मित्र भाव की स्थिति की कमी है। उसे दूर किया जा सकता है।
प्रेम सम्बन्ध
इस मास की अवधि मृ्दुता भाव की कमी आपके प्रेम संबन्धों को प्रभावित कर सकती है। मित्रों के साथ आपके संबन्ध स्नेह पूर्ण नहीं रहेंगे। यह स्थिति आपके कारण उत्पन्न होगी। जो मास के अन्त में जाकर सामान्य हो जायेगी। इसके मध्य की अवधि में आप के अपने साथी से संबन्ध अधिक मधुर नहीं रहेंगे। इस मास का अंत समय प्यार और नए रिश्ते बनाने के लिहाज से अच्छा रहेगा।
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के लिये मास का आरम्भ अनुकूल नहीं है। जल संबन्धी रोग शीघ्र प्रभाव डाल सकते है। निराशावादी होने से बचें। यात्राओं में ऊंचे स्थान पर सावधानी बरते, चोट लग सकती है। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे। जीवन साथी का सहयोग इस समय में आपके साथ बना रहेगा।