TAURUS RASHIFAL
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
संपूर्ण माह काफी मिलाजुला रहेगा। नया व्यापार आरंभ करने का अच्छा अवसर है। नौकरी वालों के लिए समय अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय बेहतरीन रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। यहां तक कि,प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। माह की 11-12 तारीख को रहें जरा बचके।