October Rajyoga 2026: अक्टूबर 2026 ग्रहों की चाल के लिहाज से महत्वपूर्ण महीना रहने वाला है। इस दौरान कई प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, जिसके चलते अलग-अलग ग्रहों की युति से बुधादित्य, लक्ष्मी नारायण, मालव्य और त्रिग्रही जैसे शुभ योगों का निर्माण होगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इन योगों का प्रभाव अलग-अलग राशियों पर अलग हो सकता है। खासतौर पर कर्क, सिंह, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, किसी भी राजयोग का वास्तविक प्रभाव व्यक्ति की जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति, लग्न और दशा आदि पर निर्भर माना जाता है।