rashifal 2020
सिंह
हारिए न हिम्मत, बिसारिये न राम। जी हां इसी महामंत्र को अपनाते हुए आपको अपने लक्ष्य पर निशाना साधना है। विदेश से संबंधित कार्य के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कोई नया अनुबंध हो सकता है। मीडिया, कम्युनिकेशन और मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए इस महीने तरक्की के नये द्वार खुल सकते हैं। करिअर में मनचाही सफलता मिल सकती है। लंबे अरसे से मंदी का सामना कर रहे व्यवसायियों को महीने के अंत में अप्रत्याशित लाभ होगा। अचानक से हाथ आया कोई सौदा पुराने घाटे से उबारने का माध्यम बन जायेगा। कुल मिलाकर धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी। कहीं पर अटके धन की प्राप्ति हो सकती है। दिल के साथ दिमाग का भी पूरा इस्तेमाल करें, अन्यथा भावनाओं में बहने के कारण आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है। हालांकि किसी महिला की मदद आपको इन सभी चीजों से उबर पाने में कामयाब होंगे। ध्यान रहे आप अपने दिल के दर्द को सभी के सामने न बयां करें, अन्यथा लोग उसका गलत फायदा उठा सकते हैं। सेहत के प्रति जरा सी लापरवाही जी का जंजाल बन सकती है। सेहत से जुड़ी समस्या की अनदेखी न करें। महिलाओं की हड्डियों से संबंधित बीमारी उभर सकती है।