Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 1
दिन का ज्यादा समय आपके लिए अच्छा रहेगा। कई तरह के मौके मिलेंगे। धन की प्राप्ति थोड़े से ही प्रयास करने में आपको सफलता मिलेगी। धन को अपने मित्रों और परिवार के साथ शेयर करने के लिए तैयार हैं। शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
आज आपके सामने कुछ आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में आज अच्छा मौका मिलेगा। दूसरे लोग भी आपके करिश्मे की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। आपके द्वारा बनाए गए संपर्क भविष्य में सहायक साबित हो सकते हैं। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
आज राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सुनहरे अवसर मिलेंगे और अपने विरोधी पर हावी रहने का मौका मिल सकता है। लेकिन दूसरी तरफ कुछ घरेलु जीवन में थोड़ी परेशानी होने का योग है। ऐसे में आप अपने बच्चों और परिवार से प्रेम, सुख व सुरक्षा की अपेक्षा करेंगे। शुभ अंक-19
शुभ रंग-नारंगी
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
आज आपको अपनी कड़ी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। आपको अपनी कड़ी मेहनत और नेतृत्व के गुणों के लिए पहचान मिलेगी। व्यावसायिक रूप से यह बेहद रोमांचक क्षण हैं। आपने यह सफलता खुद कमाई है। शुभ अंक- 10
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
आज जो लोग नौकरीपेशा वे अपनी पदोन्नति और तनखाह में वृद्धि का आनंद लें। आज आप बातें कम और काम अधिक करें क्योंकि आपका अधिक बोलना किसी को कष्ट पहुंचा सकता है। शुभ अंक- 8
शुभ रंग-सफेद
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
जो लोग कई दिनों से किसी प्रयास में लगे हुए है उन्हें आज अच्छी सफलता मिल सकती है। अपने परिवार और प्रियजनों को करीब लाने के लिए एक छोटी यात्रा का संयोग है। जिस कार्य को शुरू किया है, उसे सही समय पर समाप्त ज़रूर करें। शुभ अंक- 26
शुभ रंग-नीला
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
आज धन प्राप्त के अच्छे संयोग हैं। कार्यस्थल पर दिन अच्छा रहेगा और दिन का ज्यादा समय गतिविधियों में व्यस्त रहेगा। अपने आसपास के विवादों से बचना बुद्धिमानी होगा। माता पिता या सलाहकार के साथ एक यात्रा की संभावना है। शुभ अंक- 31
शुभ रंग- केसरिया
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
आज धर्म- कर्म में मन लगेगा। नौकरी करने वाले जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाल होगा। वहीं अचानक आया बदलाव आपके लिए चिंता का कारण बनेगा। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 9
आज आपको मनमुताबिक सफलता आपके हाथ लगने वाली है। अपने जुनून को सीमित न रखें बल्कि अन्य मनपसंद गतिविधियों के लिए भी समय निकालें जैसे नृत्य, संगीत या खेल आदि। शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी