फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 23 June: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 23 Jun 2023 01:18 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
numerology - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
ज्योतिष शास्त्र की शाखाओं  में से एक है अंकशास्त्र  क्योंकि अंकों की दुनिया में छुपा होता है आपका भविष्य। अंकों से आप जान सकते हैं आपका आने वाला समय कैसा रहेगा। अंकशास्त्री मानते हैं कि अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
आपके लिए आने वाला समय अच्छा रहेगा। नई नौकरी का आवेदन कर सकते हैं। प्रेमी के साथ आज समय बीतेगा। रुका हुआ काम पूरा होगा। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के यहां जाना हो सकता है। मनपसंद जगह पर जा सकते हैं।
शुभ अंक- 31 
शुभ रंग- हरा 


विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
कामकाज के सिलसिले में आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। खाने में जंक फूड का परहेज करें वरना बीमार पड़ सकते हैं। लोगों का सामना करना पड़ेगा,  परन्तु उनकी परवाह आप नहीं करेंगे। यात्रा कर सकते हैं, लेकिन सेहत खराब रहेगा।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- केसरिया 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
आज आप किसी की बातों में आकर कोइ गलत निर्णय ले सकते हैं। धन ज्यादा खर्च होने के आसार हैं। किसी समारोह या पार्टी में जा सकते हैं जहां पर आपके ऊपर झूठे आरोप लग सकता है। अपमान और बदनामी का भय है। नई कार्य योजना बनेगी, परन्तु आप लापरवाही से काम करेंगे। जिससे अधिक फायदा नहीं हो सकता है।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- नारंगी 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
आज महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। परिवार के सदस्यों के बीच आज मनमुटाव हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अच्छा है। प्रेमिका से तनाव बढ़ेगा। तनावमुक्त रहने के लिए उन्हे घूमाने ले जाएं। बीमार होने की आशंका है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 17  
शुभ रंग- गुलाबी 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
आज कोई शुभ सूचना आपको मिल सकती है। लेकिन आत्मविश्वास में कमी महसूस करेंगे। उसे अपने पर हावी न होने दें। काम से मन प्रसन्न रहेगा। करियर अच्छा होने का समय है।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
जीवनसाथी या प्रेमिका के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार लाइफ में खुशहाली लाएगा। पत्नी की सलाह से भाग्योदय व उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। संतान के साथ समय ज्यादा बीतेगा। आज आप भावुक रहेंगे। गलत फैसला बड़ा बदलाव ला सकता है।
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग- बैंगनी 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
सम्पत्ति संबंधी मामलों को पूरी कुशलता से निपटाएंगे। किसी उत्सव या पारिवारिक पार्टी में भाग लेंगे। जीवनसाथी के साथ मूवी का कार्यक्रम बन सकता है। नया कार्य शुरू करने का दिन उत्तम है।
शुभ अंक- 23 
शुभ रंग- लाल 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
कारोबार में सोच-समझकर कोई भी योजना बनाकर चलें। लाभ की संभावनाएं अधिक नहीं है। अध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा। नए मित्र बनेंगे। सरकारी नौकरी वालों को पदोन्नत्ति का मौका मिलेगा। पति-पत्नी का साथ अच्छा रहेगा। हालांकि व्यर्थ की यात्राएं होंगी।
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
वैवाहिक जीवन में ठहराव से तंग आकर पति-पत्नी में झगड़ा होगा। आप अपने वसूलों के खिलाफ किसी भी कीमत पर समझौता न करें। आज आपको यश प्राप्त होगा। आपका काम लोग पसंद करेंगे। शाम को अच्छी खबर मिलेगी।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- सफेद 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें