फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें गुरुवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 16 May 2024 06:24 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
16 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज सितारे आपके पक्ष में हैं जिससे कार्यस्थल में आपकी स्थिति सुधरेगी और आपके काम को मान्यता मिलेगी। अपने पेशे का सम्मान करें क्योंकि यही आपकी आजीविका का साधन है।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
अच्छी योजना अच्छे निर्णयों को आकार देती है यही कारण है कि अब समय को नियोजित करने की जरूरत है। आज आप अपने साथी या किसी प्रियजन से मिलने जा सकते हैं। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
समान विचारधारा वाले लोगों के साथ विचारों का आदान प्रदान आपको लाभ पहुंचाएगा। यह दुनिया संभावनाओं से भरी हुई है, उनका पूरा फायदा उठाएं। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
अनावश्यक यात्रा करने से बचें। सफलता पाने के लिए अपनी शक्ति का प्रयोग सही दिशा में करें। आज आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं लेकिन अधिकारी या पिता की तरह कोई व्यक्ति इसमें आपकी मदद करेगा। 
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
उच्च शिक्षा के लिए लम्बी दूरी की यात्रा कर सकते है। कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले सोचें और यह पता करें कि आपके भविष्य या करियर में इसका क्या प्रभाव पड़ेगा। 
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
आज दूसरों के सुझावों के साथ-साथ उनकी इच्छाओं पर भी ध्यान दें। सही समय पर और सही जगह पर अपना विचार व्यक्त करना ही जीवन की असली चुनौती है। 
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
आपकी कड़ी मेहनत का परिणाम आपको जल्द ही मिलेगा जो आपकी शक्ति और प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा। अपनी मानसिक शक्तियों को नजरअंदाज न करें आप किसी भी मुश्किल को आसानी से हल कर सकते हैं। 
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
आज आप स्पेशल की तरह महसूस करेंगे और लोग भी आपके साथ ऐसा ही व्यवहार करेंगे। अगर आप यात्रा पर जाना चाहते हैं तो पहले योजना बना लें। आप कुछ रोचक लोगों से मिलेंगे जो आपके जीवन को एक नयी दिशा दे सकते हैं। 
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
अपनी नौकरी या प्रयास में सफलता पाने के लिए अपने तर्क और कर्तव्यों का सही तरह से प्रयोग करें। अपनी दिनचर्या या व्यक्तित्व में परिवर्तन करके आप अपने जीवन को नया मोड़ दे सकते हैं। 
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें