Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 1
नौकरी और व्यापार का कार्य करने वाले जातको के लिए कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। जिससे आपका मन बहुत ही प्रसन्न होंगे। दांपत्य जीवन में मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे और जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव हैं। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
आज आपको अपने अनुभव का लाभ मिलेगा। मेहनत का अच्छा फल हासिल होंगे। एक साथ कई तरह के शुभ परिणाम मिलेंगे। कार्य क्षेत्र में मेहनत करेंगे। आपकी सूझबूझ हर परेशानी का हल ढूंढ़ लेंगे। आपकी मेहनत का आज आपको लाभ मिलेगा। बच्चों पर कुछ पैसे खर्च हो सकते हैं। शुभ अंक-7
शुभ रंग- केसरिया
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
दिन में ग्रह-नक्षत्र आपके पक्ष की तरफ ध्यान दे रहे हैं। आज का दिन आपके लिए बेहद सामान्य रहेगा। आपके मन में नए-नए विचार आएंगे, जो संभवतः आपके निकटतम लोगों को अधिक पसंद ना आएं। शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
आज आपको अचानक से धन लाभ होता मिलने के संकेत हैं। नौकरी में कुछ नए प्रस्ताव आपको मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। पूरा दिन परिजनों के साथ समय बिताएंगे। किसी रिश्तेदार से मिलना हो सकता है। जमीन-जायदाद के लेन-देन की बातें हो सकती है। शुभ अंक-9
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
दिन मिलाजुला बीतेगा। जीवनसाथी के माध्यम से कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। व्यापार के सिलसिले में आपको अनेक लोगों से मिलना पड़ेगा। प्यार के मामले में आप काफी आगे बढ़ेंगे और संभवतः प्रेम विवाह का विचार भी बना सकते हैं। शुभ अंक- 10
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
पारिवारिक जीवन में भी थोड़ा तनाव रह सकता है, इसलिए आप अपना अधिकांश समय घर से बाहर बिताने का प्रयास करेंगे। मानसिक रूप से आप चिंता में रहेंगे और कुछ व्यर्थ की बातें आपका धन खर्च कराएंगी, जिससे आपकी
आर्थिक स्थिति पर थोड़ा बोझ पड़ेगा। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- लाल
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
संतान को स्वास्थ्य कष्ट होना संभावित है और शिक्षा के क्षेत्र में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे, कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का पूरा साथ आपके साथ होगा और आपकी आमदनी बढ़ाने में आपकी मदद करेंगे। शुभ अंक- 25
शुभ रंग- गुलाबी
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
कार्यक्षेत्र भी आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे और काम के सिलसिले में सुदूर यात्रा पर जाना हो सकता है। घरेलू खर्च भी आपकी आर्थिक स्थिति पर जोर डालेगा। संतान के लिए समय अच्छा है और जीवन साथी भी आपके सुख का कारण बनेगा। शुभ अंक- 21
शुभ रंग- हरा
अंक 9
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। अपने में अहम की प्रवृत्ति को बढ़ने ना दें। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें, क्योंकि आज आपका स्वास्थ्य पीड़ित हो सकता है। शुभ अंक-17
शुभ रंग- सुनहरा