फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें बुधवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 01 May 2024 07:30 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
01 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं और आपके प्रयासों को नोटिस किया जा रहा है। अपने द्वारा अर्जित की गई भौतिक सफलता का आनंद लें। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
आपके नेतृत्व के गुणों ने आसपास के लोगों को प्रभावित किया है। प्रगति, उपलब्धि,निपुणता, प्रसिद्धि और सार्वजनिक पहचान इन सब को अनुभव करने का वक्त आ चुका है।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आर्थिक निर्णय लेने और अपने सहयोगियों से जुड़ने के लिए यह समय उचित है। मेहनत करते रहें और परिणाम की परवाह न करें, यही आज का मंत्र है। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
यह समय प्रगति और उपलब्धियों का हैं। यहां तक कि प्रसिद्धि या भाग्य आज आपका इंतज़ार कर रहे हैं। साक्षात्कार या मीटिंग में भी आपको प्रसिद्धि मिलेगी और आप अच्छे से अपने विचारों को प्रकट कर पाएंगे। 
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
काम में अपने जूनून और आत्मविश्वास को प्रदर्शित करें किन्तु अहंकारी न बनें। आज कोई बड़ा निर्णय आपको निराश कर सकता है। आज आपकी अपने मालिक या बड़े अधिकारी के साथ लम्बी दूरी की यात्रा करने के योग हैं। 
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
यह यात्रा आपके लिए अच्छे भाग्य का प्रतीक है और आपके सितारों के अनुसार जल्द ही कोई बड़ी सफलता आपके कदम चूमेगी। आज आपके व्यक्तिगत कार्य समीकरण में कुछ बदलाव आएंगे जो आपके लिए समृद्धि या विकास का कारण बन सकते हैं। 
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
अच्छे लोगों के साथ रहें और जानें कि पक्की दोस्ती आपसी शेयरिंग और रुचियों से होती है। विदेश जाने का योग भी बन सकता है। कार्यस्थल में नयी संभावनाएं आपकी प्रतीक्षा कर रही हैं। 
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
हो सकता है कि जीवन के इस चरण में आपको वो न मिले जो आप चाहते हैं लेकिन आपका भविष्य शानदार होगा। अपने रास्ते में आने वाली हर समस्या का सामना करें और जल्द ही आप विजेता के रूप में उभरेंगे। 
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
आज आपकी प्रतिबद्धताएं आपको व्यस्त रखेंगी, ऐसे में खुद के लिए समय निकालें। अपने खाली समय का सदुपयोग करें और अपने शौक को पूरा करें। 
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें