फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Numerology: इन 3 मूलांक वालों का होता है सीधा-सादा स्वभाव, यही सरलता बन जाती है नुकसान की वजह

Wed, 01 Jul 2026 11:17 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 2, 6 और 9 के लोग स्वभाव से बेहद सरल और भरोसेमंद होते हैं। जानें इनकी खासियत, व्यक्तित्व और क्यों कई बार इन्हें धोखे व नुकसान का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
1 of 4
numerology - फोटो : amar ujala

अंक ज्योतिष में व्यक्ति की जन्म तिथि का विशेष महत्व माना गया है। जन्म की तारीख से निकाला गया मूलांक व्यक्ति के स्वभाव, सोच, व्यवहार और जीवन की कई महत्वपूर्ण विशेषताओं के बारे में संकेत देता है। मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और प्रत्येक मूलांक किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है। इसी ग्रह का प्रभाव व्यक्ति के व्यक्तित्व और निर्णय लेने की क्षमता पर भी दिखाई देता है। उदाहरण के लिए, यदि किसी व्यक्ति का जन्म 18 तारीख को हुआ है, तो 1+8 = 9, यानी उसका मूलांक 9 होगा। इसी तरह हर जन्म तिथि को जोड़कर संबंधित मूलांक निकाला जाता है।
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 2, 6 और 9 वाले लोग स्वभाव से बेहद सरल, संवेदनशील और दूसरों पर जल्दी विश्वास करने वाले होते हैं। यही गुण कई बार इनके लिए चुनौती भी बन जाता है, क्योंकि लोग इनकी भलमनसाहत का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। आइए जानते हैं इन मूलांकों की खासियत।

विज्ञापन

2 of 4
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 माना जाता है। - फोटो : adobe stock
मूलांक 2: संवेदनशील दिल और सरल व्यक्तित्व
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 माना जाता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह चंद्रमा है, इसलिए ऐसे लोग भावनात्मक, कोमल हृदय और शांत स्वभाव के होते हैं। मूलांक 2 वाले लोग झगड़े, विवाद और कटु व्यवहार से दूरी बनाकर रखना पसंद करते हैं। वे हर रिश्ते को प्यार और समझदारी से निभाने का प्रयास करते हैं। हालांकि, उनका यही सरल स्वभाव कई बार दूसरों को उनका फायदा उठाने का मौका दे देता है। ये लोग किसी पर भी आसानी से भरोसा कर लेते हैं, जिससे बाद में मानसिक या भावनात्मक ठेस लग सकती है। इसलिए इन्हें लोगों पर विश्वास करने से पहले अच्छी तरह परखने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन

3 of 4
मूलांक 6 वाले लोग बेहद मिलनसार, सहयोगी और रिश्तों को महत्व देने वाले होते हैं। - फोटो : adobe stock
मूलांक 6: अच्छे स्वभाव का लोग उठाते हैं फायदा
यदि आपका जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 6 है। इस मूलांक के स्वामी शुक्र ग्रह हैं, जो प्रेम, सुंदरता, सुख-सुविधा और आकर्षण के कारक माने जाते हैं। मूलांक 6 वाले लोग बेहद मिलनसार, सहयोगी और रिश्तों को महत्व देने वाले होते हैं। वे दूसरों की मदद करने में कभी पीछे नहीं हटते और अक्सर अपने स्वार्थ से पहले दूसरों की जरूरतों को प्राथमिकता देते हैं। लेकिन कई बार उनकी यही आदत उनके लिए परेशानी का कारण बन जाती है। कुछ लोग उनकी उदारता और सरलता का गलत लाभ उठा लेते हैं, जिससे उन्हें आर्थिक या भावनात्मक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। इसलिए इन्हें अपनी सीमाएं तय करना सीखना चाहिए।
विज्ञापन

4 of 4
मूलांक 9 वाले लोग निडर होने के साथ-साथ बेहद उदार और सेवा भाव रखने वाले होते हैं। - फोटो : adobe stock
मूलांक 9: साहसी होने के साथ बेहद उदार
जिन लोगों की जन्म तिथि 9, 18 या 27 होती है, उनका मूलांक 9 माना जाता है। इस मूलांक के स्वामी मंगल ग्रह हैं, जो साहस, ऊर्जा और पराक्रम का प्रतीक हैं। मूलांक 9 वाले लोग निडर होने के साथ-साथ बेहद उदार और सेवा भाव रखने वाले होते हैं। वे दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं और रिश्तों को पूरी ईमानदारी से निभाते हैं। हालांकि, कई बार वे बिना ज्यादा सोच-विचार किए लोगों पर भरोसा कर लेते हैं। इसी कारण कुछ लोग उनकी अच्छाई का फायदा उठा लेते हैं और उन्हें आर्थिक या भावनात्मक नुकसान का सामना करना पड़ता है। यदि ये लोग अपनी भावनाओं के साथ-साथ व्यावहारिक सोच भी अपनाएं, तो जीवन में अधिक सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें