फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल: जानें किन राशियों के लिए शुभ रहेगा नवंबर महीने का यह हफ्ता

विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल
सभी 12 राशियों के लिए यह हफ्ता कैसा रहेगा। किसके खाते में आएंगी खुशियां और किसे परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है...
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष    
यह समय इस राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। आपका जीवनसाथी मनमुटाव भुलाकर प्यार के साथ आपके पास फिर आएगा, तो जीवन और भी सुंदर लगेगा। कार्यालय में सबकुछ आपके पक्ष में जाता नजर आ रहा है। आमदनी के लिए किए गए प्रयासो में आप सफल होंगे। सेहत में गिरावट आ सकती है। नौकरी वाले अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिसका लाभ मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के आसार नजर आ रहे हैं। दांप्तय जीवन में खुशी का माहौल बना रहेगा। प्रेम में सफलता मिलने के पूरे संयोग बन रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृष    
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं रहेगा। विधार्थियों के लिए यह समय सामान्य नहीं रहेगा। वेवजह किसी से न उलझे, अन्यथा परिणाम नकारात्मक ही मिलेगा। इस समय आपको नए फैसले लेने से बचना चाहिए। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। सप्ताह के प्रारंभ में आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। पैर का दर्द इस समय आपको परेशान कर सकता है। नए व्यवसाय प्रारंभ करने से बचें। नौकरी करने वाले अपने सहयोगियों से मेल जोल बनाएं रखें। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। रोमांस के नजरिए से इस सप्ताह जिन्दगी बहुत जटिल रहेगी।
 

4 of 13
rashi
मिथुन    
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम ही रहने वाला है। सन्तान की ओर से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। वाहन, मकान आदि खरीदने वाले लोगों की मुराद पूरी हो सकती है। रोजाना की आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। किसी महिला के सहयोग से कोई कार्य पूर्ण होगा। इस सप्ताह आपकी आमदनी में धीमी प्रगति रहेगी। खान पान पर ध्यान दें। मार्केटिंग की नौकरी करने वालों के लिए स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। व्यवसाय करने वाले उधारी न करें। दाम्पत्य जीवन में आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। प्रेम करने वाले इस समय थोड़ा सावधानी बरतें।
 
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क     
इस राशि वालों जातको के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आज आपको अपने होशियारी और प्रभाव का उपयोग संवेदनशील घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करना चाहिए। बातचीत में कुशलता आज आपका मजबूत पक्ष साबित होगी। कार्यक्षेत्र के नजरिए से यह समय आपका है, इसका भरपूर फायदा उठाएं। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है। व्यवसाय के लिए यह समय ज्यादा अनुकूल है। नौकरी वालो के लिए यह समय ठीक नहीं है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम करने वाळो के लिए यह समय संशय भरा रहेगा। 
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह    
यह सप्ताह व्यावसायिक और व्यापारिक संदर्भ में भागमभाग की स्थिति से युक्त रहेगा। आप भाग्य की अपेक्षा कर्म पर भरोसा करके काम करेंगे और अपनी पूरी कार्य क्षमता का प्रयोग करेंगे, जो आपको हर हल में सफल बनाएगा। इस सप्ताह आप में से कुछ को आय में अनियमितता का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने किसी परिजन के कारण परेशान भी हो सकते हैं। छात्रों को घूमने-फिरने का मौका मिलेगा। परिवार में बच्चों की वजह से थोड़ी कटुता आएगी। पारिवारिक रिश्तों खुशनुमा माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह संतोषजनक रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या     
इस राशि वालों की लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। यात्रा का प्रसंग बन रहा है। गहरे विचारों से किसी समस्या का हल निकलेगा। गुप्त शत्रु इस समय सक्रिय हो सकते हैं। रचनात्मक कार्य फलीभूत होंगे। जमीन-जायदाद में कुछ अड़चने आने की आशंका है। आर्थिक स्थिति में कमी आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन आंखों का विशेष ख्याल रखें। व्यवसाय करने वालों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण भरा रहेगा। नौकरी करने वाले लोग अपने सहयोगियों से परेशान रहेंगे। हालात पहले से बेहतर होंगे। प्रेमीजन अपने प्यार की अहमियत को समझें।

8 of 13
rashi
तुला
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा कहा जाएगा। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर, ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की जरूरत है, जो ऊंची जगहों पर हों। घरेलू मोर्चे पर बढ़िया खाने और गहरी नींद का पूरा लुत्फ आप ले पाएंगे। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा देंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है। व्यवसाय के लिए यह समय सामान्य रहेगा। नौकरी में तरक्की मिलने के आसार बन रहें हैं। वैवाहिक जीवन में थोड़ा असहज वाली स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
 

9 of 13
rashi
वृश्चिक    
इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य कहा जा सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल किसी मुश्किल में फंसे इंसान की मदद करने के लिए करें। नए विचार और नई सोच के साथ नए कार्यो का सृजन होगा। धन का उपयोग व्यर्थ के कार्यों में न करें वरना आगे समस्या आ सकती है। मानसिक तनाव के कारण आर्थिक पक्ष कमजोर हो जाएगा। अध्यापन का कार्य करने वाले लोगों को लाभ होगा। थोक व्यापार में कोई बड़ा लेन-देन न करें। आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर खास ध्यान देंगे। 
 

10 of 13
rashi
धनु    
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहेगा। जीवनसाथी आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सहयोग करेगा। संतान पक्ष से आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नए कार्य का प्रारंभ इस सप्ताह आपको सफलता दिलाएगा। कुछ बड़े सौदे इस सप्ताह होने के अवसर बनेंगे। इस सप्ताह आपकी आमदनी में धीमी प्रगति रहेगी। खान- पान संयमित रखें। मार्केटिंग की नौकरी करने वालों के लिए स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। व्यवसाय करने वाले उधारी न करें। दांप्तय जीवन में आपसी तालमेल अच्छा रहेगा।

11 of 13
rashi
मकर
आपके लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं कहा जा सकता है। विवाद, मतभेद और दूसरों की कमियां निकालने की आदत को  नजरअंदाज करें। आपका स्वभाव आपके दुश्मनों की सूची लंबी कर सकता है। किसी को खुद पर इतना नियंत्रण न दें, कि वह आपको नाराज कर सके और जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। यह समय आर्थिक समस्याओं से निपटने का है। व्यवसाय में गिरावट आएगी। नौकरी करने वाले इस समय आराम महसूस करेंगे। जीवनसाथी का रवैया आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। प्रेम में प्रेमीजन कुछ नयापन महसूस करेंगे। आंखों की समस्या आपको तकलीफ दे सकती है।
 

12 of 13
rashi
कुंभ     
इस राशि वाले जातको के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। आफिस के कार्यो में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इससे आपको संतुष्टि का अनुभव होगा। वक्त की जरूरत यह है कि धैर्य से काम लें और बच्चों को थोड़ी आजादी दें। रुके हुए कार्यो से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अध्यापन का कार्य करने वाले लोगों को लाभ होगा। थोक व्यापार में कोई बड़ा लेन-देन न करें। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी उत्पन्न कर सकता है। चर्म रोग से पीड़ा मिल सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन     
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा नहीं कहा जाएगा। विवाद में फंसे लोगों के लिए राहत का समय रहेगा। इस समय किसी को उधार कुछ भी न दें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए सामान्य समय है। अगर आपके जीवनसाथी का मन खिन्न है और चाहते हैं की दिन सामान्य गुजरे, तो चुप्पी साधे रहें। धन के मामले में यह सप्ताह अच्छा नहीं रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय व्यस्तता भरा रहेगा। वैवाहिक जीवन में कुछ तकरार का माहौल रहेगा। प्रेमियों के लिए यह समय उलझनों से भरा रहेगा। इस समय अत्यधिक व्यस्तता के कारण मानसिक थकान महसूस होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें