सिंह राशि-
संपूर्ण माह आपके लिए बेहतरीन सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। पराक्रम की वृद्धि होगी। अपनी ऊर्जा शक्ति के बलपर विषम हालात को भी सामान्य करने में सफल रहेंगे जिसके परिणामस्वरुप आपके द्वारा लिए गए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना होगी। परिवार को अधिक समय न दे पाने के कारण कुछ कलह का सामना भी करना पड़ सकता है। भाइयों से विवाद न बढ़ने दें, अलगाववाद से बचते रहें। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के भी योग।19, 20 तारीख को रहें जरा बचके।