Nirjala Ekadashi 2026: सनातन धर्म में निर्जला एकादशी का विशेष महत्व माना गया है। यह एकादशी भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने और सभी एकादशियों के समान पुण्य फल देने वाली मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक व्रत, पूजा-पाठ, दान और भगवान विष्णु के नाम का स्मरण करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। वर्ष 2026 में निर्जला एकादशी 25 जून को मनाई जाएगी। इस बार यह पर्व और भी खास रहने वाला है, क्योंकि इस दिन कई शुभ योगों का महासंयोग बन रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह संयोग पूजा-अर्चना, मंत्र जाप, दान-पुण्य और आध्यात्मिक साधना के लिए अत्यंत फलदायी माना जा रहा है।