Nirjala Ekadashi 2026: साल 2026 की निर्जला एकादशी इस बार 25 जून को मनाई जा रही है। शास्त्रों में इसे वर्ष की सबसे महत्वपूर्ण और बड़ी एकादशियों में से एक माना जाता है। मान्यता है कि, इस दिन विधि-विधान से व्रत और पूजा-पाठ व कुछ खास चीजों का दान करने से पुण्य फल प्राप्त होता है। वहीं इस बार निर्जला एकादशी पर 5 बड़े शुभ संयोग बन रहे हैं, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ गया है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार इस दिन रवि योग, शिव योग, सिद्ध योग समेत कई शुभ प्रभाव सक्रिय रहेंगे। ऐसे में भगवान विष्णु की आराधना के साथ-साथ अगर राशि अनुसार दान किया जाए, तो व्यक्ति को जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं किस राशि के जातक क्या दान करें।
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर बनेगा कई तरह के शुभ योग, जानिए पूजा विधि और महत्व