फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year Prediction 2024: कन्या राशि के लिए नया साल होगा बेमिसाल, जानें साल 2024 की 10 बड़ी भविष्यवाणी !

Tue, 12 Dec 2023 05:19 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
kanya rashi ka varshikfal 2024 - फोटो : अमर उजाला
New Year Virgo Horoscope 2024: नया साल आने को है और इस बार 2024 को राशियों के लिए बहुत खास माना जा रहा है। आने वाले नए साल में कई बड़े बदलाव हर एक राशि के जातक के जीवन में देखने को मिलेंगे। आप भी अपना राशिफल जानने के लिए इच्छुक रहते होंगे। वहीं, आने वाले नए साल में आपका भविष्य, आपका जीवन क्या करवट लेने वाला है यह जानने के लिए तो आपकी उत्सुक और भी कही ज्यादा होगी। आइए जानते हैं कन्या राशि के जातकों के लिए साल की 10 बड़ी भविष्यवाणी की गई है। कन्या राशि के लोग आमतौर पर मध्यम कद के, काले बालों और आंखों वाले होते हैं और अपनी वास्तिवक आयु से कम के प्रतीत हाते हैं। कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के लोग स्वभाव से बहुत महत्वाकांक्षी होते हैं। ये बहुत भावुक होते हैं और दूसरों की हर छोटी से छोटी बात का ध्यान रखते हैं। ये लोग दूसरों को खुश रखते हैं। ज्यादातर मामलों में ये दिमाग की जगह दिल से काम लेते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
kanya rashi ka varshikfal 2024
कन्या राशि के जातकों के लिए साल की शुरुआत में ही देव गुरु बृहस्पति अष्टम भाव में मार्गी हो जाएंगे। देव गुरु आपके चौथे और सप्तम भाव के स्वामी है ऐसे में आपको अब अच्छा स्वास्थ्य लाभ होने की उम्मीद है। हाल ही में परिवार में हुई कलह के कारण आपको मानसिक तनाव भी हुआ है। देव गुरु के मार्गी होने से अब आपकी सभी पुरानी समस्या खत्म होने की उम्मीद है। इस दौरान अगर आपके किसी को धन उधार दिया था तो वो भी आपको मिलने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन

3 of 11
kanya rashi ka varshikfal 2024 - फोटो : amar ujala
कन्या राशि के जातकों के लिए धर्म और न्याय के कारक शनिदेव पूरे वर्ष छठे भाव यानी कि शत्रु भाव में गोचर करेंगे।  इस भाव में शनि का गोचर आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर क्या आएगा। इस दौरान आपकी नौकरी में आप अच्छी तरक्की करेंगे। पूरे साल आपके शत्रु आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। अगर आप बैंक का लोन नहीं चुका पा रहे थे तो इस साल आपको इसमें सफलता प्राप्त हो सकती है। किसी पुरानी बीमारी से भी आपको निजात प्राप्त होगी।

4 of 11
kanya rashi ka varshikfal 2024
ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य देव आपके द्वादश भाव के स्वामी हैं और 14 अप्रैल को उनका गोचर उनकी उच्च राशि मेष राशि में होगा। 12 साल के बाद देवगुरु बृहस्पति से उनकी युति अष्टम भाव में होगी। विपरीत राजयोग के कारण आपको सूर्य गुरु की युति बहुत अच्छे परिणाम देने वाली होगी। इस दौरान किसी समुद्री यात्रा से आपको फायदा हो सकता है। विदेश में काम कर रहे जातकों को बहुत अच्छी तरक्की मिल सकती है। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को प्रमोशन प्राप्त हो सकता है। कोई छिपा हुआ खजाना भी आपको मिल सकता है।
विज्ञापन

5 of 11
kanya rashi ka varshikfal 2024 - फोटो : getty images
देवगुरु बृहस्पति आपके चौथे और सप्तम भाव के स्वामी हैं और 1 मई को उनका गोचर आपके भाग्य स्थान यानी की वृष राशि में होगा। देवगुरु बृहस्पति की पंचम दृष्टि आपके लग्न पर होगी इसलिए यह कहा जा सकता है की जून के महीने से लेकर साल के अंत तक आपका भाग्य पूरे तरीके से आपके साथ होगा। देवगुरु की कृपा से धार्मिक यात्राएं होंगी। मांगलिक कार्यों का आयोजन होगा और आपका आत्मविश्वास चरम पर होगा। आपको पुरस्कृत भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

6 of 11
kanya rashi ka varshikfal 2024 - फोटो : SELF
साल की शुरुआत में आपके द्वादश भाव के स्वामी सूर्य चौथे भाव में विराजमान हैं जो की विदेश से लाभ होने के संकेत हैं और इसी दौरान शनि और देवगुरु बृहस्पति की दृष्टि आपके द्वादश भाव को प्रभावित कर रही है। ऐसा प्रतीत हो रहा है की शुरुआत के चार महीने पूजा पाठ, कर्मकांड और ज्योतिष सीख रहे जातकों के लिए बहुत अच्छा गुजरने वाला है। इस दौरान अगर आप कोई विदेश यात्रा करते हैं तो उससे भी आपको फायदा होगा। साल के शुरू के 4 महीने आपकी आध्यात्मिक उन्नति के लिए बहुत अच्छे दिखाई पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 11
kanya rashi ka varshikfal 2024 - फोटो : Pixabay
ग्रहों के सेनापति मंगल 15 मार्च को अपने शत्रु शनिदेव की कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और 23 अप्रैल तक उन्हीं के साथ विराजमान रहेंगे। यानी की 15 मार्च से 23 अप्रैल तक शनि और मंगल की युति आपके छठे भाव में होगी। मंगल चूंकि आपके अष्टम भाव के स्वामी हैं इसलिए आपको इस युति को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा। इस समय में आपके शत्रु आपके खिलाफ कुछ गुप्त योजना बना सकते हैं। आपको परेशान करने की साजिश रची जा सकती है। वही आपके कर्ज भी बढ़ सकते हैं। जब तक मंगल का गोचर कुंभ राशि में शनि के साथ है आप किसी भी व्यक्ति को धन उधार ना दें और ना ही ले।

8 of 11
kanya rashi ka varshikfal 2024
साल 2024 में कन्या राशि के जातकों के लिए पाप ग्रह राहु मीन राशि में ही रहेंगे और आपके सप्तम भाव को प्रभावित करेंगे। राहु की दृष्टि लग्न पर विराजमान केतु पर भी जा रही है। सप्तम भाव में राहु का गोचर आपको विपरीत परिणाम भी दे सकता है। हालांकि व्यापारिक वर्ग के लिए राहु उन्नति के नए रास्ते खोलने वाला भी माना जाता है। लेकिन आपके वैवाहिक जीवन के लिए राहु दिक्कत खड़ी कर सकता है। इस पूरे साल आपको अपने जीवनसाथी से किसी भी प्रकार की कोई बहस करने की आवश्यकता नहीं है और इसके अलावा आपको उसके स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना होगा। अगर पार्टनरशिप में कोई काम करना चाहते हैं तो सोच समझ कर आगे बढ़े।

9 of 11
kanya rashi ka varshikfal 2024 - फोटो : अमर उजाला
भौतिक सुख सुविधा और स्त्री के कारक कहे जाने वाले शुक्र 31 मार्च को अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करेंगे और 24 अप्रैल तक वही विराजमान रहेंगे। यानी की आपके सप्तम भाव में 31 मार्च से 24 अप्रैल तक राहु और शुक्र की युति रहेगी जिसके कारण आपकी यौन इच्छा में वृद्धि हो सकती है। आपको सलाह दी जाती है कि इस समय सुरक्षित और सावधानी पूर्वक यौन संबंध बनाएं। अगर आपको कोई गुप्त रोग है तो इस समय वह बढ़ सकता है। आपकी काम इच्छा चरम पर होगी। किसी पराई स्त्री के कारण आपके वैवाहिक जीवन में कष्ट आ सकता है।

10 of 11
kanya rashi ka varshikfal 2024 - फोटो : ketu
इस पूरे साल धर्म और रहस्य के कारक केतु का गोचर कन्या राशि के जातकों के लिए लग्न में ही होगा। केतु की दृष्टि आपके पंचम और नवम भाव को प्रभावित करेगी। केतु का गोचर कन्या राशि के जातकों के लिए धर्म की प्रवृत्ति को बढ़ाने वाला रहेगा। इस दौरान धर्म रहस्य और आध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। ऐसा हो सकता है कि किसी धार्मिक यात्रा पर आपकी मुलाकात किसी साधु संत से हो जाए और आपके जीवन में आध्यात्म का प्रवेश हो जाए। केतु का गोचर मौसमी बीमारी के लिहाज से ठीक नहीं रहता है इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना होगा।
विज्ञापन

11 of 11
kanya rashi ka varshikfal 2024
साल 2024 आपके प्रेम संबंधों के लिहाज से थोड़ा विपरीत कहा जा सकता है क्योंकि आपके पंचम भाव के स्वामी शनि छठे भाव में गोचर कर रहे हैं और आपके सप्तम भाव में राहु विराजमान है। ऐसे में यह भी हो सकता है कि आप अपने घरवालों की इच्छा के विपरीत जाकर प्रेम विवाह करें क्योंकि शनि और राहु दोनों ही पाप ग्रह है। वैवाहिक जातकों की बात करें तो आपके वैवाहिक जीवन में राहु और केतु के कारण कुछ अलगाव उत्पन्न हो सकता है। इसलिए दोनों एक दूसरे की भावना का सम्मान करते हुए आगे बढ़ेंगे तो साल 2024 आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें