फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि 2018 : माता के इस मंत्र से दूर होगा कर्ज का मर्ज, भरेगा धन का भंडार

Thu, 04 Oct 2018 12:34 PM IST
पं. जयगोविन्द शास्त्री, ज्योतिर्विद
विज्ञापन
1 of 7
navratri 2018
नवरात्रि परम शक्ति की साधना का पर्व है। श्रद्धा और विश्वास के साथ इस पावन पर्व पर माता का पूजन करने से चारो पुरुषार्थ धर्म ,अर्थ, काम, मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस नवरात्रि पर अपनी सभी मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए इस प्रकार करे साधना-आराधना :


विज्ञापन

2 of 7
exam shimla
मंत्र से मिलेगी परीक्षा-प्रतियोगिता में कामयाबी
विद्यार्थी वर्ग और जिन लोंगो कि जन्म कुंडली में गोचर में राहु अशुभ हों उनकी दशा, अन्तर्दशा अथवा प्रत्यंतर दशा चल रही हो वै सभी  'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महासरस्वती देव्यै नमः' मंत्र पढ़ते हुए माता शक्ति कि पूजा अथवा जाप करें।
विज्ञापन

3 of 7
fighting
कलह को दूर करने का उपाय
जिन जीवात्माओं के घर में कलह के चलते घर की ईंट से ईंट टकराती हो, उन्हें - 'या देवि! सर्व भूतेषु शान्ति रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।' मंत्र का जप और पूजन करना चाहिए। जगत जननी जगदंबा का यह उपाय आपके घर-परिवार कि अशांति दूर करेगा।

4 of 7
Loan
ऐसे दूर होगा कर्ज का मर्ज
जिन लोंगों पर काफी कर्ज चढ़ चुका हो और सिर से पैर तक कर्ज से डूबे हुए हों, उनके लिए यह नवरात्र पर्व लक्ष्मी प्राप्ति और कर्ज से मुक्ति के प्रयास का सही समय है। आप शक्ति साधना के इस पावन पर्व पर 'या देवि सर्व भूतेषु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।' मंत्र का जप करें और इसी मंत्र से माँ कि पूजा करें। इन सबके अतिरिक्त यदि संभव हो तो कुंजिका स्तोत्र और देव्य अथर्वशीर्ष का पाठ भी करें। जिन्हें पूर्ण बिधि-बिधान आता है, वे भक्त अपने ही अनुसार माँ कि भक्ति करें। श्रद्धा और विश्वास के साथ की गई साधना से निश्चित रूप से मां लक्ष्मी की कृपा मिलेगी।
विज्ञापन

5 of 7
demo pic - फोटो : अमर उजाला
मंत्र से मिलेगी मनमुताबिक पत्नी
जिन लड़कों का विवाह तमाम प्रयासों के बाद भी न हो रहा हो, या फिर शादी में अक्सर अड़चन आ रही हो वे मनमुताबिक पत्नी पाने के लिए इस अनुभूत मंत्र - 'पत्नी मनोरमां देहि, मनो वृत्तानु सारिणीम तारिणीम दुर्ग संसार सागरस्य कुलोद्भवाम।' का जप और पूजन करें। माता की अवश्य कृपा होगी।
विज्ञापन

6 of 7
shadi
कुंवारी कन्याओं के हाथ होंगे पीले
जिन कुंवारी कन्याओं का विवाह तमाम प्रयासों के बावजूद न हो पा रहा हो, माता-पिता वर तलाशते हुए परेशान हो गए हों, वे इस पावन पर्व पर 'ॐ कात्यायनी महामाये महायोगिन्य धीश्वरी, नन्द गोप सुतं देवी पतिं मे कुरु ते नमः।' मंत्र से जप एवं माता का पूजन करें। माता की कृपा से यथाशीघ्र ही उन्हें जीवनसाथी मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
gold tiffin box
इस उपाय से बढ़ेगा धन का भंडार
सुख-समृद्धि के लिए लिए प्रतिदिन दशांग, गूगल और शहद मिश्रित हवन सामग्री से हवन करें। माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने का यह उपाय आपके धन का भंडार में वृद्धि करेगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें