फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navpancham Yog: शनि-बुध के बीच नवपंचम योग देगा 3 राशियों लाभ, आर्थिक मजबूती के साथ खुलेंगे प्रगति के रास्ते

Mon, 22 Jun 2026 12:20 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shani-Budh Navpancham Yog: नवपंचम योग का प्रभाव कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव और सुखद परिणाम लेकर आता है। आइए जानते हैं किन राशियों को इसका विशेष लाभ मिल सकता है।
 
विज्ञापन
1 of 5
शनि-बुध नवपंचम योग 3 राशियों को होगा लाभ - फोटो : AI
Saturn-Mercury Navpancham Yog: नवपंचम योग को ज्योतिष में अत्यंत शुभ संयोगों में गिना जाता है। 22 जून यानी आज बुध और शनि के बीच यह खास योग निर्मित हो ऱहा है। आज बुध मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जबकि शनि पहले से ही मीन राशि में स्थित हैं। इस स्थिति में दोनों ग्रह एक-दूसरे से पंचम और नवम भाव में विराजमान होंगे, जिससे नवपंचम योग का निर्माण होगा। माना जाता है कि इस योग का प्रभाव कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव और सुखद परिणाम लेकर आता है। आइए जानते हैं किन राशियों को इसका विशेष लाभ मिल सकता है।

Powerful Lagna: इस खास लग्न में जन्म लेने वाले होते हैं भाग्यशाली, कठिन हालातों में भी नहीं हारते हिम्मत
Budh Uttarayan 2026: बुध की उत्तर दिशा में चाल से 5 राशियों को होगा लाभ, मिलेंगे नए अवसर
विज्ञापन

2 of 5
वृषभ राशि - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
नवपंचम योग आपके लिए अनुकूल परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। करियर के क्षेत्र में प्रगति के नए रास्ते खुल सकते हैं। पहले किए गए प्रयास अब रंग लाते नजर आएंगे। व्यापार करने वाले लोगों को योजनाओं में सफलता मिल सकती है और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। विदेश से जुड़े कार्यों में भी अच्छी उपलब्धि मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी समय संतोषजनक रहेगा।
 
विज्ञापन

3 of 5
मिथुन राशि - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
इस दौरान बुध आपके धन भाव में गोचर करेंगे, जबकि शनि कर्म भाव में रहेंगे। यह स्थिति आपको भाग्य का सहयोग दिला सकती है और आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत देती है। निवेश, शेयर बाजार या संपत्ति से जुड़े कार्यों में फायदा हो सकता है। करियर से जुड़े प्रयास सफल हो सकते हैं और कुछ लोगों को अचानक नौकरी बदलने का अवसर मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का भी मौका मिलेगा, जिससे मानसिक संतुष्टि बढ़ेगी।
 

4 of 5
वृश्चिक राशि - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए यह योग सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं और पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। सामाजिक स्तर पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। राजनीति या समाज सेवा से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
astrology - फोटो : adobe stock
लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे। परिवार में किसी शुभ कार्य में शामिल होने का अवसर मिलेगा और संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।

Weekly Horoscope 22 Jun- 28 Jun 2026: इन पांच राशियों के खुलेंगे भाग्य, इन राशियों को रखना होगा खर्च का ध्यान

 

Vastu Tips: सोफे के ठीक पीछे लगाएं ये तस्वीर, घर में आएगा धन और मिलेगा भाग्य का साथ

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें