फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navpancham Rajyog: शनि-गुरु से बनेगा नवपंचम राजयोग, कर्क और मीन समेत इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ

Thu, 13 Aug 2026 03:36 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Navpancham Rajyog: 01 सितंबर को शनि और गुरु नवपंचम योग से कुछ राशि वालों के लिए नौकरी-कारोबार में लाभ के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। आय में जबरदस्त इजाफा होगा। 
विज्ञापन
1 of 4
नवपंचम राजयोग - फोटो : अमर उजाला
Navpancham Rajyog: 1 सितंबर 2026 को देवगुरु बृहस्पति और शनि एक-दूसरे से 120 अंश पर होंगे जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा। शनि मीन राशि में और देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में विराजमान हैं जिससे 120 डिग्री को कोण बनने से नवपंचम राजयोग बनेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि को कर्मफलदाता और न्याय का देवता माना गया है और यह सबसे धीमी चाल से चलने वाले ग्रह हैं, जो एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं फिर इसके बाद राशि बदलते है। शनि इस समय मीन राशि में वक्री हैं जो 11 दिसंबर को मार्गी होंगे। ऐसे में यह किसी न किसी ग्रह के साथ संयोग या द्दष्टि संबंध रहते हैं, जिस कारण से शुभ-अशुभ योगों का निर्माण करते हैं। शनि और गुरु सितंबर माह में नवपंचम राजयोग का निर्माण करने वाले हैं। जिसे कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकते हैं। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे, जिससे पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं इससे किन राशियों को विशेष लाभ मिलने के योग बनेंगे। 
विज्ञापन

2 of 4
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
कर्क राशि वालों के लिए गुरु-शनि का नवपंचम राजयोग बहुत ही अच्छा और अनुकूल साबित हो सकता है। गुरु का कर्क राशि में होना जो उनकी उच्च की राशि होती है, लग्न भाव में और शनि वक्री अवस्था में नवम भाव में विराजमान है, जिससे कुछ राशि के जातकों के लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे, नौकरी-व्यापार में अपार सफलता हासिल हो सकती है। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि के योग है। परिवार संग खुशियां मिलेगा। इस दौरान आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। 
विज्ञापन

3 of 4
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए नवपंचम राजयोग आपके लिए कई तरह की खुशखबरी लेकर आ सकता है। आपकी राशि में गोचर छठे भाव में शनि और  दशम भाव में गुरु विराजमान हैं। ऐसे में तुला राशि वालों के लिए नवपंचम राजयोग बहुत ही शुभ और सकारात्मक प्रभाव रहेगा। इस दौरान नए कार्यों को करना आपके लिए बहुत ही अच्छा और लाभ से भरा हुआ होगा। लंबे समय रुका हुआ काम पूरा होगा। इस दौरान परिवार में चली आ रही परेशानियां खत्म होंगी। जीवन में मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। 
विज्ञापन

4 of 4
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि 
मीन राशि वालों के लिए नवपंचम राजयोग का बनना बहुत ही शुभ और अच्छा रहेगा। शनि के वक्री होने और गुरु के अपनी उच्च राशि में होकर पंचम भाव में विराजमान होंगे। इससे मीन राशि पर शुभ और सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। नौकरी पेशा जातकों को नई नौकरी के लिए कुछ बेहतर अवसर मिलने के योग हैं। सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग बनेंगे। आय में अच्छा और सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। 

Chandra Grahan 2026: रक्षाबंधन पर इन राशि के लोग रहें संभलकर, चंद्र ग्रहण का साया बढ़ा सकता है टेंशन

Shani Gochar 2026: 20 अगस्त को शनि करेंगे बड़ा परिवर्तन, अक्तूबर तक इन 3 राशि वालों को देंगे विशेष लाभ

Mars Nakshatra Gochar 2026: मंगल ने ली राहु के घर में एंट्री, मेष सहित इन राशि वालों के लिए समय रहेगा कष्टकारी

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें