फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navpancham Rajyog 2026: सूर्य-शनि के संयोग से 7 अगस्त को बनेगा नवपंचम राजयोग, इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर

Fri, 24 Jul 2026 01:42 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Navpancham Rajyog 2026: 7 अगस्त 2026 को सूर्य और शनि एक-दूसरे से 120 डिग्री पर होंगे जिसके चलते नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा। इस नवपंचम राजयोग के कारण तीन राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। 
विज्ञापन
1 of 4
नवपंचम राजयोग - फोटो : अमर उजाला
Navpancham Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में समय-समय पर ग्रहों के संयोग के चलते कई तरह के योगों का निर्माण होता है, जिससे सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें सूर्य जो सभी ग्रहों के राजा हैं वे हर माह राशि परिवर्तन करते हैं, सूर्य अभी कर्क राशि में हैं और गुरु के साथ युति करते हुए गुरु-आदित्य राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इस दौरान सूर्य किसी न किसी ग्रह पर द्दष्टि या फिर कोणीय संयोग का निर्माण कर रहे हैं। इस तरह से अगस्त माह में शनि जो मीन राशि में विराजमान हैं सूर्य उनके साथ संयोग करते हुए नवपंचम राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। पंचांग के अनुसार, 7 अगस्त को सुबह 8 बजकर 11 मिनट पर सूर्य और शनि एक-दूसरे से 120 अंश पर होंगे जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा। 

कैसे बनता है नवपंचम राजयोग
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब दो ग्रह एक-दूसरे से पंचम और नवम भाव में होते हैं तो नवपंचम राजयोग का निर्माण होता है। इसके अलावा जब दो ग्रह एक दूसरे से 120 डिग्री पर होते हैं तो भी नवपंचम राजयोग बनता है। सूर्य का कर्क राशि में विराजमान होना और शनि का गुरु की राशि मीन में विराजमान होना संयोग है। वैदिक ज्योतिष में सूर्य को पिता, आत्मविश्वास, नेतृत्व, मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और सरकारी सेवा का कारक माना जाता है, वहीं शनि को धैर्य, मेहनत, न्याय, अनुशासन और कर्म का कारक माना जाता है। नवपंचम राजयोग बनने से कुछ राशि वालों के लिए शुभ संकेत होगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे, आपको मेहनत का फल मिलेगा। करियर-कारोबार में बेहतर अवसर मिलेंगे। आइए जानते हैं नवपंचम राजयोग के बनने से किन-किन राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। 
विज्ञापन

2 of 4
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए नवपंचम राजयोग बहुत ही शुभ और लाभकारी रह सकता है। सूर्य-शनि के संयोग से बना नवपंचम राजयोग अच्छा साबित होगा। आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी और लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे जिससे धन-धान्य में बढ़ोतरी के योग भी हैं। इस दौरान नौकरीपेशा जातकों को कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। समाज में आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। 
विज्ञापन

3 of 4
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए नवपंचम राजयोग सुखद और लाभकारी रहेगा। इस दौरान जब तक नवपंचम का संयोग बनेगा तब तक आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के लिए बेहतर अवसर मिल सकते हैं। इसके अलावा नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और जीवन में एक साथ कई तरह की खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। 
विज्ञापन

4 of 4
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए सूर्य-शनि का नवपंचम राजयोग बहुत ही शुभ और लाभ से भरा हुआ हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले काफी बेहतर हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के लिए एक साथ कई तरह के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में इस दौरान आपके काम की सराहना होगी। वहीं जो लोग बिजनेस में है उनको कोई अच्छी और बड़ी हासिल हो सकती है। भाग्य का अच्छा और भरपूर साथ मिल सकता है।

Mangal Transit 2026: मंगल ने किया अपने नक्षत्र में प्रवेश, 12 अगस्त तक इन राशियों का रहेगा गोल्डन टाइम

August Horoscope 2026: अगस्त में इन 4 राशि वालों के जीवन में आएंगी दिक्कतें, अचानक बढ़ सकती हैं मुसीबतें

Shani Gochar: 30 साल बाद मेष में शनि का प्रवेश, करियर और धन में इन राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें