मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को संतुलित रखने के लिए नियमित दिनचर्या, योग और पूजा-पाठ करना शुभ रहेगा।
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग कई क्षेत्रों में लाभ लेकर आएगा। जिन लोगों ने प्रॉपर्टी या निवेश से जुड़े निर्णय पहले लिए हैं, उन्हें अब उसका अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। नए निवेश या संपत्ति से जुड़े सौदे भी लाभकारी साबित हो सकते हैं। करियर के क्षेत्र में नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं, साथ ही विदेश में काम करने या किसी विदेशी प्रोजेक्ट से जुड़ने के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। धन की दृष्टि से समय अनुकूल है, लेकिन स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ न करें। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को संतुलित रखने के लिए नियमित दिनचर्या, योग और पूजा-पाठ करना शुभ रहेगा। किसी भी नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए आध्यात्मिक साधनाओं का सहारा लें। कुल मिलाकर, यह समय कर्क राशि वालों के लिए तरक्की, संपत्ति और नए अवसरों का द्वार खोलने वाला है।