Nautapa Effects On Zodiac Signs: इन दिनों नौतपा का प्रभाव चल रहा है, जिसका समापन 2 जून को होने जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इसी अंतिम दिन ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जब गुरु ग्रह कर्क राशि में गोचर करेंगे और बुध ग्रह आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ग्रहों के इस विशेष परिवर्तन को ज्योतिष में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसका सीधा प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ता है। इस गोचर के कारण कई राशियों के लिए भाग्य के नए द्वार खुल सकते हैं और जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना बन रही है। विशेष रूप से मेष, मिथुन समेत 5 राशियों के लिए यह समय बेहद शुभ संकेत लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को इस परिवर्तन से सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है।