वृषभ राशि
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक पृथ्वी तत्व से जुड़े होते हैं, इसलिए उनका स्वभाव स्थिर और संतुलित होता है। ये लोग सादगी पसंद होते हैं और हर किसी के साथ सम्मानजनक व्यवहार करते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत इनकी मीठी वाणी और शांत स्वभाव है, जो लोगों को बहुत जल्दी प्रभावित कर देता है। वृषभ राशि के लोग अपनी बातों को थोपने के बजाय दूसरों को ध्यान से सुनना पसंद करते हैं। यही कारण है कि लोग इन पर आसानी से भरोसा कर लेते हैं और अपनी बातें खुलकर साझा करते हैं।