Chandra gochar
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए पंचग्रही योग बहुत लाभकारी साबित होगा। यह योग आपकी राशि के 11वें भाव में रहेगा, जो आपके लिए सफलता और उपलब्धियों का समय लेकर आएगा। नए आय के स्रोत मिल सकते हैं, और जो लोग अपने व्यापार या करियर में आगे बढ़ने के लिए नए अवसरों की तलाश कर रहे थे, उन्हें कुछ अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। दोस्तों और सामाजिक नेटवर्क से भी पूरा समर्थन मिलेगा, और जिनके रिश्ते या करियर में अस्पष्टता थी, उन्हें अब स्पष्ट दिशा मिल सकती है।