फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Gochar: वृश्चिक राशि में चंद्र का गोचर, जानें कौन सी 3 राशियों की ज़िंदगी में बढ़ेगा तनाव

Tue, 10 Feb 2026 08:20 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Chandra Gochar 2026: चंद्र ग्रह का वृश्चिक राशि में गोचर कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। यह गोचर विशेष रूप से मानसिक दबाव, तनाव और भावनात्मक उलझनों को बढ़ा गया।
विज्ञापन
1 of 4
Chandra Gochar - फोटो : adobe stock
Chandra Gochar Ka Rashiyon Par Prabhav: ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रह का व्यक्ति की मानसिक स्थिति, भावनाएं और सुख-शांति पर गहरा प्रभाव माना जाता है। यह हमारे मन की संवेदनशीलता, वाणी की मिठास और मानसिक स्थिरता का कारक होता है। जब चंद्र ग्रह अपनी नीच राशि में गोचर करते हैं, तो उनकी ऊर्जा कमजोर हो जाती है और व्यक्ति के जीवन में असंतुलन, तनाव और मनोवैज्ञानिक दबाव बढ़ सकता है। विशेषकर प्रेम और संबंधों के मामलों में यह समय थोड़ा संवेदनशील होता है।
Mahashivratri: उत्तराषाढ़ा और श्रवण नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में महाशिवरात्रि, जानें शुभ योग और पूजा मुहूर्त
10 फरवरी 2026 को सुबह लगभग 1 बजे चंद्र ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुके हैं , जो उनकी नीच राशि है।  ऐसे समय में प्रेम संबंधों और व्यक्तिगत भावनाओं में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे रिश्तों में समझ और तालमेल बनाए रखना थोड़ा कठिन हो सकता है।
Mahashivratri 2026: किन लोगों को नहीं रखना चाहिए महाशिवरात्रि का व्रत, जानें शिव जी की आराधना के नियम
विज्ञापन

2 of 4
घर में माहौल भी तनावपूर्ण रहने की संभावना है। - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
10 फरवरी 2026 को चंद्र ग्रह का वृश्चिक राशि में गोचर वृषभ राशि वालों के लिए शुभ नहीं रहेगा। इस समय आपका मन भटक सकता है, खासकर अगर आप किसी परीक्षा या प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं तो ध्यान केंद्रित करना मुश्किल होगा। घर में माहौल भी तनावपूर्ण रहने की संभावना है; माता-पिता या घर के अन्य सदस्यों के साथ विचारों में मतभेद हो सकते हैं और बातचीत में कटुता आ सकती है। आर्थिक स्थिति को लेकर भी चिंता बनी रहेगी, और आप अपने खर्च या निवेश को लेकर तनाव महसूस कर सकते हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए उपाय के तौर पर सफेद रंग की वस्तुएं दान करना लाभकारी माना गया है।
विज्ञापन

3 of 4
अप्रत्याशित मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि 
तुला राशि वालों के लिए भी यह समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। व्यवसायियों को कारोबार में लगातार हो रहे घाटे और अप्रत्याशित मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे मानसिक दबाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं, जैसे सिरदर्द या नींद में कमी। इसके अलावा, वैलेंटाइन वीक के दौरान अपने लव पार्टनर के साथ योजना बनाई गई यात्रा या रोमांटिक प्लान असफल हो सकते हैं, जिससे मनोदशा पर असर पड़ेगा। इस समय चंद्र देव को रात में जल अर्पित करना शुभ माना जाता है, जो मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
काम और मानसिक स्वास्थ्य दोनों प्रभावित होंगे। - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए भी चंद्र का वृश्चिक में गोचर तनाव का कारण बनेगा। विवाहित जातकों को अपने पार्टनर से जुड़े कुछ रहस्यों या गलती के बारे में पता चल सकता है, जिससे रिश्ते में असहमति बढ़ सकती है। नौकरी करने वाले जातक ऑफिस की अंदरूनी राजनीति या सहकर्मियों के कारण परेशान रह सकते हैं, जिससे काम और मानसिक स्वास्थ्य दोनों प्रभावित होंगे। आर्थिक निवेश या बड़े फैसले इस सप्ताह लाभकारी नहीं रहेंगे, इसलिए सावधानीपूर्वक निर्णय लेना ज़रूरी है।

'=

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें