जिस तरह से फरवरी माह में कई ग्रहों ने अपनी राशि बदली थी, ठीक उसी प्रकार मार्च महीने में भी कई ग्रहों की चाल बदलेगी। ऐसे में सभी राशियों के लिए मार्च का महीना कैसा रहने वाला है। पढ़ें मार्च का मासिक राशिफल।
विज्ञापन
2 of 13
आर्थिक दृष्टि से यह माह आपके लिए लाभदायक हो सकता है। क्योंकि शनि धनु राशि में संचरण कर रहा है। आर्थिक दृष्टि से यह माह लाभदायक होगा। आप किसी काम के प्रति सीरियस है तो इस माह में वह कार्य सफल हो सकता है। क्योंकि धन प्राप्ति के लिए यह माह बेहतर है। घर परिवार में कलह उत्पन्न हो सकती है। घरवालों के साथ संबंध में विच्छेद या तनावपूर्ण स्थितियां बन सकती हैं। क्योंकि कर्क राशि का राहु घर परिवार में कलह उत्पन्न कर सकता है।
इस माह के शुरुआत में आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा। जिस किसी काम को करेंगे उस काम में आपको कामयाबी मिलने की संभावना बनेगी तथा समाज में मान-सम्मान पद-प्रतिष्ठा प्राप्त होने की संभावना है। धन-धान्य तथा अचल संपत्ति की दृष्टि से यह माह आपके लिए अच्छा हो सकता है।
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय इस माह का थोड़ा प्रतिकूल रहेगा। किसी भी तरह की चोट चपेट अथवा जल से संबंधित कप फेफड़े इत्यादि की समस्या हो सकती है तथा पेट से संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते हैं। क्योंकि मंगल वृश्चिक राशि में संचरण कर रहा है जो स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा नहीं है।
विज्ञापन
3 of 13
वृष राशि
आर्थिक दृष्टि से यह माह आपके लिए लाभदायक हो सकता है। परंतु शनि धनु राशि में गोचर कर रहा है। जिससे धन प्राप्ति में विलंब व बाधा उत्पन्न हो सकता है। यदि आप कोई इन्वेस्टमेंट की नजरिया बनाए हुए हैं तो ऐसे में आपको थोड़ा इंतजार करना चाहिए। इस माह में कोई नया इन्वेस्टमेंट न करें और जो भी कार्य है उसको सावधानीपूर्वक करें। जिससे कि आपको आर्थिक लाभ अच्छा हो।
घर परिवार में सब के साथ सामंजस्य अच्छे हो सकते हैं। घर में आपकी मान सम्मान बढ़ सकती है और आपके राय के बिना कोई भी कार्य करना नहीं चाहेगा। सब आपके सहयोग की कामना करेंगे। संतान पक्ष के लिए यह समय अच्छा होगा। क्योंकि बुद्ध मकर राशि में संचरण कर रहा है जो संतान के दृष्टि से अच्छा होगा।
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह किसी भी तरह की जल संबंधित विकार उत्पन्न होने की संभावना होती है। कफ यूरिन इत्यादि से संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते हैं। तथा किसी भी तरह की चोट चपेट इत्यादि की संभावनाएं बन सकती हैं। ऐसे में सावधान रहना लाभदायक होगा।
4 of 13
मिथुन राशि
आर्थिक दृष्टि से यह माह बेहतर होने का संकेत देता है। क्योंकि मंगल वृश्चिक राशि में संचरण कर रहा है जो आर्थिक दृष्टि से अच्छा है। इस माह के अंत में आपको कोई फसा हुआ या रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना बनती है। यदि आपका कहीं कोई पैसा रुका हुआ है तो उसे प्राप्त करने का प्रयास माह के शुरू में ही करें। जिससे की माह के उत्तरार्द्ध में आपको यह धन प्राप्त हो सके।
घर परिवार में अंतर्कलह उत्पन्न हो सकता है। माता पिता के साथ संबंधों में भी विच्छेद हो सकता है। इसलिए आप घर परिवार में सबके साथ अच्छे सामंजस्य बना कर रखने का प्रयास करें। जिससे कि आपके घर परिवार में कोई अंतर कलह या लड़ाई झगड़ों से बचा जाए।
इस माह के उत्तरार्द्ध में आपको किसी तरह की शारीरिक अस्वस्थता महसूस हो सकती है। आपको डायबिटीज या गैस एसिडिटी की प्रॉब्लम हो सकती है। ऐसे में आपको प्राणायाम योगा करना लाभदायक हो सकता है। आपको अपने खान-पान से संबंधित भी ध्यान रखना आवश्यक है।
विज्ञापन
5 of 13
कर्क राशि
इस माह के शुरुआती दौर में भागदौड़ की स्थिति बन सकती है। जहां भी आर्थिक लाभ के दृष्टि से प्रयास करेंगे वहां कामयाबी मिलने में विलंब हो सकता है। परंतु माह के उत्तरार्द्ध में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आर्थिक लाभ अच्छे हो सकते हैं तथा कहीं कोई धन रुका हुआ हो तो माह के अंत में प्राप्त होने की संभावना बन रही है।
घर परिवार में सब के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। किसी तरह की कोई बड़ी गलतफहमी नहीं होगी। छोटी मोटी समस्याएं हो सकती हैं जिसे आप सुलझाने में सफल हो सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। संतान का सहयोग तथा संतान पक्ष से संतुष्टि प्राप्त हो सकती है।
इस माह के उत्तरार्द्ध में स्वास्थ्य को लेकर चिंता का विषय बन रहा है। आप स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अपने घर परिवार की जिम्मेदारी निभाते हुए तथा अपने कामकाज की व्यस्तता को देखते हुए। स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें क्योंकि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन होता है।
विज्ञापन
6 of 13
सिंह राशि
इस माह में आप साहस तथा उत्साह से भरा हुआ कार्य कर सकते हैं और जिस कार्य को करेंगे उस कार्य में आपको सफलता प्राप्त होने की संभावना बनेगी। आप जिस किसी काम को लगन और मेहनत के साथ करेंगे उस कार्य में आपको अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। आपके द्वारा किए गए प्रयासों में लाभ प्राप्त होने का योग बन रहा है।
आर्थिक दृष्टि से यह माह आपके लिए अच्छा होगा। शुरुआती दौर में ही आपको अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना बन रही है। धन-धान्य तथा अचल संपत्ति के लिए यह अच्छा है। इसलिए आर्थिक दृष्टि से इन्वेस्टमेंट आपके लिए लाभदायक होगा। यदि कहीं इन्वेस्टमेंट करने का मन बनाया है तो उसे कर दीजिए। उससे आपको लाभ अच्छा मिल सकता है।
घर परिवार के लोगों के साथ आपसी सामंजस्य आपके अच्छे हो सकते हैं। परंतु गुस्सा और जल्दबाजी के कारण घर परिवार वालों के साथ रिलेशन खराब हो सकते हैं। इसलिए घर परिवार वालों के साथ कभी कोई गुस्सा और तनावपूर्ण स्थिति न पैदा करें।
विज्ञापन
7 of 13
कन्या राशि
आप अति संवेदनशील चीजों की तलाश में रहने का प्रयास करते हैं और उसे प्राप्त करने की कोशिश भी करते हैं जैसे- गैस पेट्रोल या अन्य चीज़। आपका जीवन संघर्षमय होता है। इस माह में आपको इस क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है। यदि आप इंवेस्टिगेशन के मामले में कोई कार्य कर रहे हैं तो उसमें आपको कामयाबी मिलने की संभावना बन रही है।
आर्थिक दृष्टि से यह माह आपके लिए उन्नति दायक हो सकता है। आप जिस किसी काम को कर रहे हैं या करने का प्रयास कर रहे हैं उसमें आपको कामयाबी अच्छी प्राप्त होने की संभावना बनती है।
घर परिवार में किसी के साथ अच्छे संबंध होंगे तो किसी के साथ बुरे भी हो सकते हैं। ऐसे में आपको सबके साथ अच्छा संबंध बनाकर रखने से घर में आपका मान बढ़ सकता है और आपके कामकाज के क्षेत्रों में भी घरवाले सपोर्ट कर सकते हैं। माता-पिता के साथ संबंध बेहतर होने की संभावना पाई जाती है। क्योंकि सूर्य मकर राशि में संचरण कर रहा है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको किसी भी तरह की चोट चपेट तथा पेट से संबंधित तथा हृदय से संबंधित विकार उत्पन्न होने की संभावना बन रही है।
8 of 13
तुला राशि
आपका मन ज्यादा विचलित रहने की संभावना बन रही है। इस माह के शुरुआती दौर में आप किसी भी निर्णय को लेने में घबराने की स्थिति में हो सकते हैं तथा मन अशांत तथा तनाव पूर्ण हो सकता है। ऐसे में किसी कार्य को करने में घबराहट तथा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
इस माह में आर्थिक लाभ होने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। क्योंकि सूर्य मकर राशि में संचरण कर रहा है जो आर्थिक रूप से लाभदायक हो सकता है। भाग्य भी आपका अच्छा साथ देगा। आप जिस किसी काम में करेंगे उस काम में आपको अच्छी भाग्य उन्नति हो सकती है तथा आर्थिक दृष्टि से आपकी स्थितियां मजबूत हो सकती हैं। धन अचल संपत्ति तैयारी के लिए यह माह आपके लिए लाभदायक है। इस माह में आपको अच्छा धन प्राप्त हो सकता है।
स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको किसी भी तरह के जल से संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते हैं। फेफड़े से संबंधित यूरिन से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है। प्रेम संबंधों को लेकर स्थितियां सामान्यतः अच्छी हो सकती हैं। क्योंकि शनि धनु राशि में संचरण कर रहा है जो प्रेम संबंधों के लिए अच्छा हो सकता है।
9 of 13
वृश्चिक राशि
इस माह में आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परंतु किसी भी तरह की चोट चपेट या रक्त से संबंधित विकार उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। अतः आप अपना ख्याल रखें। प्रेम संबंधों में आपके अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं क्योंकि गुरु तुला राशि में संचरण कर रहा है। जिससे प्रेम संबंधों को लेकर काफी मशक्कत करना पड़ सकता है।
आप साहसी तथा पराक्रमी व्यक्ति हैं। किसी भी कार्य को करने की क्षमता आपके अंदर पाई जाती है तथा जिस किसी कार्य को जिम्मेदारी पूर्वक करते हैं उस कार्य में आपको अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना रहती है। यह माह आपके लिए उत्साह भरा रहेगा।
आर्थिक दृष्टि से यह माह आपके लिए उन्नति दायक रहेगा। क्योंकि सूर्य मकर राशि में संचरण कर रहा है जो बुद्ध उसके साथ है जिससे आर्थिक दृष्टि से यह माह लाभदायक हो सकता है। आप धन प्राप्ति के लिए जो भी कोशिश करेंगे उसमें आपको अच्छी कामयाबी मिल सकती है।पारिवारिक दृष्टि से यह माह बेहतर हो सकता है क्योंकि धनु राशि में शनि संचरण कर रहा है जो पारिवारिक दृष्टिकोण से सामान्यतः शुभ होता है।
10 of 13
धनु राशि
आर्थिक दृष्टि से यह समय यह आपके लिए लाभदायक है क्योंकि शुक्र मकर राशि में संचरण कर रहा है जो आर्थिक दृष्टि से बेहतर होता है। इस माह में आपकी कार्य योजनाएं सफल हो सकती हैं और आर्थिक रूप से आप मजबूत हो सकते हैं। आपके द्वारा किए गए कार्यों में सफलता अच्छे प्राप्त होने की संभावना इस माह में बन रही हैं।
पारिवारिक दृष्टिकोण से यह माह आपके लिए खुशखबरी भरा होगा घर में किसी को कोई अच्छे पद पोजीशन प्राप्त होने की संभावनाएं बन रही हैं। घर में कोई सदस्य गाड़ी या घर ले सकता है।
इस माह में स्वास्थ्य की दृष्टि से थोड़ा उतार-चढ़ाव की स्थितियां हो सकती हैं। किसी तरह की कफ यूरिन इत्यादि से संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते हैं तथा किसी भी तरह की चोट चपेट या हड्डियों की समस्या उत्पन्न हो सकती हैं।
11 of 13
मकर राशि
करियर के लिहाज से यह माह आपके लिए उन्नति दायक हो सकता है क्योंकि गुरु तुला राशि में संचरण कर रहा है जो करियर के दृष्टि से बेहतर होने की संभावना पाई जाती है तथा उन्नति दायक हो सकता है। जिससे कि आर्थिक लाभ भी अच्छे हो सकते हैं। यदि आपने लाभ की दृष्टि से कोई इन्वेस्टमेंट सोचा है और करने का मन बनाया हुआ है तो इस माह के अंत तक आप कर सकते हैं क्योंकि यह माह आर्थिक दृष्टि से आपके लिए लाभदायक है।
पारिवारिक जीवन आपका अच्छा रहेगा। परिवार में सबका सहयोग आपको प्राप्त हो सकता है। इस माह में प्रेम संबंधों से आपको संतुष्टि होगी। अपने प्रेमी या प्रेमिका से बेहतर संबंध होने की संभावना बन रही है तथा दोनों के आपसी सामंजस्य से एक नई खुशी और उमंग प्राप्त हो सकता है।
12 of 13
कुंभ राशि
कामकाज से संबंधित धन लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होते हैं क्योंकि गुरु तुला राशि में संचरण कर रहा है जो कामकाज से संबंधित आर्थिक लाभ अच्छे हो सकते हैं। यदि आपने कोई व्यवसाय के लिए मन बनाया हुआ है तो इस माह में करना अच्छा होगा क्योंकि की व्यवसायिक दृष्टि से आपको धन लाभ प्राप्त होने के अच्छे अवसर बनते हैं।
आपके घर परिवार में संबंधों को लेकर तनावपूर्ण स्थितिया हो सकती है क्योंकि मकर राशि में शुक्र संचरण कर रहा है जो पारिवारिक जीवन में तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर सकता है। आप गंभीर प्रवति के व्यक्ति हैं। किसी भी कार्य को धैर्य और गंभीरता से करना पसंद करते हैं। आप अपने कार्यों को जिम्मेदारी पूर्वक करने वाले होते हैं। इसलिए आपका कार्य समय पर संपन्न होने की संभावना पाई जाती है।
इस माह में स्वास्थ्य आपका बिगड़ सकता है। ऐसे में आपको खानपान से संबंधित ख्याल रखना जरूरी होता है। आपको किसी भी तरह के मानसिक विकार उत्पन्न होने की संभावना बन रही है।
यह माह करियर से संबंधित काफी अच्छा होगा यदि आप कोई व्यवसाई हैं तो आपका व्यवसाय इस माह में अच्छा हो सकता है। थोड़ी बहुत उतार चढ़ाव की स्थितियां हो सकती है जिसके कारण फाइनेंसियल समस्याओं को लेकर थोड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। पारिवारिक संबंध अच्छे होने के अवसर प्राप्त होंगे। सबके साथ अच्छा लगाव तथा सूझबूझ के साथ मिलजुल कर किसी कार्य को करने में सफल हो सकते हैं।
प्रेम संबंधों को लेकर स्थितियां सामान्यता शुभ रहेंगी। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो उनके साथ आपको खुलकर सामने आना चाहिए और आपसी तालमेल को बेहतर बनाते हुए अपने प्यार का इजहार करना चाहिए। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह सामान्यत: शुभ रहेगा। किसी भी तरह की कोई फोड़ा फुंसी या ज्वर बुखार इत्यादि की संभावनाएं बन सकती हैं।