ये महीना कई राशि वालों के लिए मुश्किलों से भरा होगा। शारीरिक तनाव के साथ -साथ मानसिक तनाव भी हावी रहेगा। इनमें में कुछ राशि वाले ही भाग्यशाली रहेंगे। पढ़ें पूरे महीने का राशिफल
विज्ञापन
मेष राशिः आर्थिक स्थिति में होगा सुधार
2 of 13
मेष्ा राशि
समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपके उत्साह और पराक्रम में वृद्घि होगी। लक्ष्यों की प्राप्ति समय पर होने से आपके खुश रहेंगे। हालांकि इस माह आपको अपने भाई-बहन की तरफ से कुछ चिंताएं लगी रहेगी, लेकिन आप इस समस्या का भी हल निकाल लेंगे। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें ट्रांसफर से संबंधित खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
विज्ञापन
वृष राशिः वाहन चलाते समय सावधान रहें
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
हर तरह से ये समय आपके पक्ष में रहेगा। इस माह आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। धार्मिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहेंगे। वैसे इस माह आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। आपके प्रदर्शन में सुधार संभव है। उच्चधिकारी वर्ग आपकी प्रशंसा करेंगे। व्यापारियों को भी इस माह शुभ समाचार मिलेंगे।
मिथुन राशिः तनाव के कारण बदलेगा स्वभाव
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
इस समय आपको अनावश्यक तनाव और आत्मविश्वास की कमी जैसी स्थितियों का सामना कर पड़ सकता है। कुछ घरेलू चिंताएं भी आपको परेशान करेगी। अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। अधिक तनाव के कारण आपका स्वभाव भी बदल सकता है।
विज्ञापन
कर्क राशिः अटका धन मिलने के योग
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
आर्थिक दृष्टि से ये माह आपके लिए शुभ रहेगा। भाग्य का सहयोग मिलेगा। अटका हुआ धन मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से ये माह थोड़ा चढ़ाव वाला रहेगा। इसीलिए सेहत को लेकर थोड़ा सचेत हो जाएं।
विज्ञापन
सिंह राशिः कोई महत्तपूर्ण काम होगा पूरा
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
पहले के किए गए निवेश से लाभ होने के योग है। करिअर को लेकर भी शुभ समाचार मिलेंगे। परिवार और दोस्तों की मदद से आपका कोई महत्तपूर्ण काम होगा। आय में वृद्घि से संबंधित योजनाओं पर आपका ध्यान जा सकता है।
विज्ञापन
कन्या राशिः बेकार के वाद विवाद से बचें
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
इस माह आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। नकारात्मक विचार दूर होंगे। आप अपनी मेहनत से बिगड़ते हुए कामों को भी सफल कर लेंगे। अचानक आई कुछ समस्या आपको परेशान कर सकती हैं। फालतु के वाद विवाद से बचें।
तुला राशिः आर्थिक मामले को लेकर रहेंगे परेशान
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
पिछले माह की तुलना में ये महीना आपके लिए अधिक अच्छा होगा। घरेलू समस्याओं से राहत मिलेगी। हालांकि इस माह आपको आर्थिक मामलें को लेकर कुछ परेशानियों का सामना कर पड़ सकता है। व्यापारियों के लिए ये समय अनुकूल रहेगा। कारोबारी मामलों में सफलता प्राप्ति के योग हैं। नौकरी पेशा लोगों की जिंदगी में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। सहकर्मियों का साथ न मिलने के कारण कार्यों में बाधा आ सकती है।
वृश्चिक राशिः शारीरिक समस्या करेगी परेशान
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
इस माह आपको शारीरिक समस्या का सामना कर पड़ सकता है। स्वभाव में उग्रता के कारण आपके वाद विवाद बढ़ सकते हैं। यही नहीं इस माह आपको दाम्पत्य जीवन से संबंधित समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आप थोड़ा सावधान रहें।
धनु राशिः नकारात्मकता रहेगी हावी
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
ये माह आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। पिछले कुछ समय से आ रही परेशानियां इस माह कुछ हद तक कम होने की संभावना है। हालांकि माह के मध्यम में आप पर नकारात्मकता हावी रहेगी। इसीलिए उस पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें।
मकर राशिः विरोधियों पर होंगे हावी
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
इस माह आप अपने दुश्मनों को हराने में सफल रहेंगे। वैसे इस माह आप संतान संबंधी किसी समस्या से परेशान हो सकते हैं। व्यवसायियों के लिए ये समय अनुकूल ही बना रहेगा। इस समय आपको जोखिमपूर्ण धन निवेश से बचना चाहिए। मुकदमे आदि में अनुकूल फल मिलेगा। विरोधियों पर हावी रहेंगे।
कुंभ राशिः काम का बोझ बढ़ेगा
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
परिवार वालों की मदद से आपको किसी काम में सफलता मिलेगी। यात्रा आदि के योग भी बन रहे हैं। इस माह आप पर काम का अधिक बोझ होगा, जिससे आप थकान अनुभव करेंगे। आय में वृद्घि के योग बन रहे हैं। इस महीने आपके किसी काम के लिए अधिकरी आपको सम्मानित कर सकते हैं।
ये माह आपके लिए उतार चढ़ाव वाला रहेगा। पारिवारिक समस्या आपको परेशान करेगी। हालांकि आपकी अपनी चतुराई से स्थिति को सुधार लेंगे। भूमि संबंधी विवाद के कारण भी आप तनाव में रहेंगे। माता पिता की ओर से भी चिंता आपको सता सकती है। भूमि भवन आदि से भी आपको लाभ मिल सकता है।