वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि- इस राशि वालों के लिए अप्रैल महीने काफी बदलाव लेकर आ सकता है। शुरुआती दिनों में आपकी राशि से पंचम भाव में वक्री बुध के साथ विराजमान हैं। इसके अलावा धन भाव में राशि स्वामी मंगल, शनि के साथ विराजमान हैं। आर्थिक मामलों में इस महीने को आप अनुकूल मान सकते हैं, कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा। लेकिन यह भी ध्यान रखें कि साढ़ेसाती के कारण जो भी सुख और आनंद मिलेगा उसमें थोड़ी कमी रहेगी और कुछ उलझनों का भी सामना करना होगा।