aries
- फोटो : aries
मेष मासिक राशिफल
इस माह आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। लाभ के साधनों में सुधार होने के योग बन रहे हैं। आत्म विश्वास से किए गए प्रयासों से अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना बनती है। मंगल के मुख्य रूप से कुंभ राशि में होने से स्थिरता और गंभीरता के साथ किया गया कार्य सफल हो सकता है। संबंधियों से संबंध बेहतर होने के साथ-साथ धन अचल संपत्ति प्राप्ति के योग भी अच्छे बनेंगे। धन संचय का मामला अनुकूल हो सकता है। इस माह में कामकाज से संबंधित बाहर की यात्रा लाभप्रद हो सकती है। धन प्राप्ति के दृष्टि से विदेश की यात्रा सफल होने वाली है। इस माह में दांपत्य जीवन भी बेहतर स्थिति में हो सकता है। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होने के साथ-साथ कामकाज के क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्ति की उम्मीदें की जा सकती हैं। इस माह में भाग्य आपका अच्छा साथ दे सकता है। यदि आप व्यवसाय कर रहे हैं तो व्यावसायिक दृष्टि से काफी अच्छा और उन्नति दायक हो सकता है। शनि धनु राशि में गोचर कर रहा है जो काम काज से संबंधित भाग्य उन्नति के लिए अच्छा फल दायक हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से स्थिति बेहतर रहने वाली हैं।