फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई में कई बड़े ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन, पढ़ें मासिक राशिफल

विज्ञापन
1 of 13
मई का महीना कई ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिए अहम रहने वाला है। मई में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र अपनी राशि बदलेंगे। वहीं शनि और गुरु अपनी राशि में गतिशील रहेंगे। मंगल के मकर राशि में उच्च भाव में जाने से कई लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर होंगी। वहीं कुछ लोगों की परेशानियां भी बढ़ सकती है। सभी राशियों के लिए मई का महीना कैसा रहेगा आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि- आर्थिक दृष्टि से यह माह आपके लिए लाभदायक हो सकता है। क्योंकि शनि धनु राशि में संचरण कर रहा है। आर्थिक दृष्टि से यह माह लाभदायक होगा। आप किसी काम के प्रति सीरियस हैं तो इस माह में वह कार्य सफल हो सकता है। क्योंकि धन प्राप्ति के लिए यह माह बेहतर है। घर परिवार में कलह उत्पन्न हो सकती है। घरवालों के साथ संबंध में विच्छेद या तनावपूर्ण स्थितियां बन सकती हैं।

इस माह के शुरुआत में आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा। जिस किसी काम को करेंगे उस काम में आपको कामयाबी मिलने की संभावना बनेगी तथा समाज में मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा प्राप्त होने की संभावना है।
विज्ञापन

3 of 13
वृष राशि- आपके कार्य क्षमता के अनुसार यह माह आपके लिए स्ट्रगल तथा तनाव पूर्ण हो सकता है। इस माह में पद पोजीशन को लेकर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आर्थिक दृष्टि से यह माह आपके लिए लाभदायक हो सकता है। परंतु शनि धनु राशि में गोचर कर रहा है। जिससे धन प्राप्ति में विलंब व बाधा उत्पन्न हो सकता है।

यदि आप कोई इन्वेस्टमेंट का नजरिया बनाए हुए हैं तो ऐसे में आपको थोड़ा इंतजार करना चाहिए। स्वास्थ्य की दृष्टि से इस माह में किसी भी तरह की जल संबंधित विकार उत्पन्न होने की संभावना है। 

4 of 13
मिथुन राशि- आर्थिक दृष्टि से यह माह बेहतर होने का संकेत देता है। क्योंकि मंगल 2 मई से मकर राशि में संचरण कर रहा है जो आर्थिक दृष्टि से अच्छा है। इस माह के अंत में आपको कोई फंसा हुआ या रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है। यदि आपका कहीं कोई पैसा रुका हुआ है तो उसे प्राप्त करने का प्रयास माह के शुरू में ही करें। घर परिवार में अंतर्कलह उत्पन्न हो सकता है। माता पिता के साथ संबंधों में भी विच्छेद हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि- घर परिवार में सब के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। किसी तरह की कोई बड़ी गलतफहमी नहीं होगी। छोटी मोटी समस्याएं हो सकती हैं जिसे आप सुलझाने में सफल हो सकते हैं। इस माह के शुरुआती दौर में भागदौड़ की स्थिति बन सकती है। जहां भी आर्थिक लाभ के दृष्टि से प्रयास करेंगे वहां कामयाबी मिलने में विलंब हो सकता है। 
विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि- स्वास्थ्य की दृष्टि से समय प्रतिकूल हो सकता है। आपका स्वास्थ्य शुरुआती दौर में तनावपूर्ण तथा परेशानियों भरा हो सकता है। इस माह में आप साहस तथा उत्साह से भरा हुआ कार्य कर सकते हैं और जिस कार्य को करेंगे उस कार्य में आपको सफलता प्राप्त होने की संभावना बनेगी।

आर्थिक दृष्टि से यह माह आपके लिए अच्छा होगा। शुरुआती दौर में ही आपको अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना बन रही है। धन-धान्य तथा अचल संपत्ति के लिए यह अच्छा है। इसलिए आर्थिक दृष्टि से इन्वेस्टमेंट आपके लिए लाभदायक होगा।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि- आर्थिक दृष्टि से यह माह आपके लिए उन्नति दायक हो सकता है। आप जिस किसी काम को कर रहे हैं या करने का प्रयास कर रहे हैं उसमें आपको अच्छी कामयाबी प्राप्त होने की संभावना बन रही है। इस माह के उत्तरार्द्ध में अच्छा लाभ हो सकता है तथा माह के उत्तरार्द्ध में आपको धन की हानि भी हो सकती है।

स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको किसी भी तरह की चोट चपेट तथा पेट से संबंधित तथा हृदय से संबंधित विकार उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। प्रेम संबंध को लेकर स्थितियां प्रतिकूल हो रही हैं। ऐसे में माह के शुरुआती दौर में आपके प्रेमी- प्रेमिका से संबंध को लेकर तनावपूर्ण स्थितियां हो सकती हैं।

8 of 13
तुला राशि
तुला राशि- आप साहसी तथा पराक्रमी व्यक्ति हैं। किसी भी कार्य को करने की क्षमता आपके अंदर पाई जाती है तथा जिस किसी कार्य को जिम्मेदारी पूर्वक करते हैं उस कार्य में आपको अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना रहती है। यह माह आपके लिए उत्साह भरा रहेगा।

आर्थिक दृष्टि से यह माह आपके लिए उन्नति दायक रहेगा। क्योंकि सूर्य मकर राशि में संचरण कर रहा है जो बुद्ध उसके साथ है जिससे आर्थिक दृष्टि से यह माह लाभदायक हो सकता है। आप धन प्राप्ति के लिए जो भी कोशिश करेंगे उसमें आपको अच्छी कामयाबी मिल सकती है। परंतु माह के उत्तरार्द्ध में आपको धन को लेकर जागरूक रहने की आवश्यकता है। 

9 of 13
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि- पारिवारिक दृष्टि से यह माह बेहतर हो सकता है क्योंकि धनु राशि में शनि संचरण कर रहा है, जो पारिवारिक दृष्टिकोण से सामान्यतः शुभ होता है। ऐसे में आप उम्मीद कर सकते हैं कि आपके परिवार वालों के साथ आपसी सामंजस्य बेहतर हो सकते हैं। संतान पक्ष से सहयोग अच्छा प्राप्त हो सकता है तथा संतान से संतुष्टि प्राप्त होने की संभावना बन रही है।

आर्थिक दृष्टि से यह माह आपके लिए उन्नति दायक रहेगा। क्योंकि सूर्य 14 मई को वृष राशि में राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे आर्थिक दृष्टि से यह माह लाभदायक हो सकता है। आप धन प्राप्ति के लिए जो भी कोशिश करेंगे उसमें आपको अच्छी कामयाबी मिल सकती है। 

10 of 13
धनु राशि
धनु राशि- इस माह में आप कंफ्यूजन में ज्यादा रह सकते हैं और कन्फ्यूजन के कारण किसी भी कार्य में कामयाबी मिलने में विलंब हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से यह समय यह आपके लिए लाभदायक है। क्योंकि शुक्र 14 मई को अपनी जगह परिवर्तन कर मिथुन राशि में जा रहें है, जो आर्थिक दृष्टि से बेहतर होता है।

इस माह में आपकी कार्य योजनाएं सफल हो सकती हैं और आर्थिक रूप से आप मजबूत हो सकते हैं। आपके द्वारा किए गए कार्यों में सफलता अच्छे प्राप्त होने की संभावना इस माह में बन रही हैं।

11 of 13
मकर राशि
मकर राशि- इस माह में प्रेम संबंधों से आपको संतुष्टि होगी। अपने प्रेमी या प्रेमिका से बेहतर संबंध होने की संभावना बन रही है तथा दोनों के आपसी सामंजस्य से एक नई खुशी और उमंग प्राप्त हो सकता है। करियर के लिहाज से यह माह आपके लिए उन्नति दायक हो सकता है क्योंकि गुरु तुला राशि में संचरण कर रहा है जो करियर के दृष्टि से बेहतर होने की संभावना पाई जाती है तथा उन्नति दायक हो सकता है। जिससे कि आर्थिक लाभ भी अच्छे हो सकते हैं।

घर परिवार के सदस्यों से भी सलाह करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है। संतान पक्ष की स्थितियां अच्छी हो सकती है। जिससे कि आपको खुशी प्राप्त हो सकती है। इस माह में घर में अच्छी खुशियां प्राप्त होने की संभावना बन रही है।

12 of 13
मकर राशि
कुंभ राशि- इस माह में स्वास्थ्य आपका बिगड़ सकता है। ऐसे में आपको खानपान से संबंधित ख्याल रखना जरूरी होता है। आपको किसी भी तरह के मानसिक विकार उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। किसी भी तरह की मानसिक डिप्रेशन या तनावपूर्ण स्थितियां हो सकती है। 

इस माह में आपके कामकाज को लेकर स्थितियां बेहतर होने की संभावना पाई जाती है। इस माह में कोई रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है तथा कोई पैतृक संपत्ति का भी लाभ प्राप्त होने की संभावना बन रही है। यदि आपके जीवन में कोई धन का लाभ होने वाला हो और किसी कारणवश रुका है तो उसके लिए प्रयास तेज कर दीजिए।
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि
मीन राशि- अपने आत्मविश्वास को जगाइए और पूरे कॉन्फिडेंस के साथ काम को कीजिए, कामयाबी अच्छी मिलेगी और आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर हो सकती है। इस माह में धन-धान्य को लेकर अच्छा लाभ होने की संभावना बन रही है। पारिवारिक संबंध अच्छे होने के अवसर प्राप्त होंगे। सबके साथ अच्छा लगाव तथा सूझबूझ के साथ मिलजुल कर किसी कार्य को करने में सफल हो सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह सामान्यत: शुभ रहेगा। वहीं प्रेम संबंधों को लेकर स्थितियां सामान्यता शुभ रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें