फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर मासिक राशिफल 2018: साल का आखिरी महीना किन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली

विज्ञापन
1 of 13
astrology
सभी 12 राशियों के लिए दिसंबर का महीना कैसा रहेगा। किसे मिलेगा किस्मत का साथ और किसके हाथ आएगी निराशा। आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
aries - फोटो : aries
दिसंबर मेष राशिफल
इस माह आत्म सम्मान में वृद्धि होने के साथ साथ कार्य क्षेत्र में परिवर्तन होने की संभावना है। आय के साधन बनते रहेंगे। पारिवारिक जीवन में वातावरण सुखद हो सकता है। विशिष्ट योजनाओं को क्रियान्वित कर सकते हैं। यह माह आपके लिए साहस और उत्साह भरा हो सकता है। किसी भी कार्य को जिम्मेदारी पूर्वक करने से कामयाबी मिलने की संभावना है। क्योंकि मंगल कुंभ राशि में गोचर कर रहा है। गंभीरता के साथ किए गए कार्यों से लाभ अच्छा प्राप्त हो सकता है। व्यावसायिक दृष्टि से यह माह उन्नति दायक हो सकता है क्योंकि शनि धनु राशि में गोचर कर रहा है। जो व्यावसायिक दृष्टि से काफी अच्छा और उन्नति दायक हो सकता है। आप जिस किसी क्षेत्र में व्यवसाय कर रहे हैं उस में उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी नए कार्यों का शुभारंभ हो सकता है या किसी भी तरह के कामकाज को लेकर यात्राएं सफल हो सकती हैं। बाहर की यात्रा तथा कामकाज से संबंधित कोई समझौता सफल हो सकता है। इस माह में दांपत्य जीवन भी बेहतर हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
taurus - फोटो : taurus
दिसंबर वृष राशिफल
इस माह में कुछ बिगड़े हुए काम बनने की संभावना पाई जाती है। अपने पुरुषार्थ एवं पराक्रम से उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। क्योंकि शुक्र स्वयं तुला राशि का गोचर में संचरण कर रहा है जो आत्मविश्वास से किए गए कार्यों से अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना बन रही है। विपरीत परिस्थितियों में भी आपका प्रयास सफल हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से स्थितियां सुदृढ़ हो सकती हैं। शत्रु आपको अंदरुनी समस्या उत्पन्न करने का प्रयास करेंगे परंतु सफलता उन्हें नहीं मिलेगी। आप सूझ बूझ के साथ किसी भी कार्य को करते हैं तो समय के अनुसार अच्छी कामयाबी प्राप्त हो सकती है। इस माह में आप कोशिश करें कि किसी तरह के अनावश्यक उलझन में न पड़ें। अपने कार्य को सही दिशा देने का प्रयास करें। कार्य क्षेत्र को लेकर उतार-चढ़ाव की स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। समस्या उत्पन्न हो सकता है। इस माह में कामकाज को विस्तार देना या किसी तरह के कार्यों को गति देना सामान्य हो सकता है। क्योंकि शनि धनु राशि में गोचर कर रहा है जो कार्य व्यवसाय के लिए तथा भाग्य उन्नति के लिए बहुत अच्छा नहीं है।

4 of 13
gemini - फोटो : gemini
दिसंबर मिथुन राशिफल
आप बुद्धिमान तथा समझदार व्यक्ति हैं। आपकी सोचने और समझने के साथ-साथ निर्णय लेने की क्षमता भी अच्छी पाई जाती है। इस माह में आपको फाइनेंसियल समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। धन संग्रह करने के मामले में आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। धन प्राप्ति में भी विलंब तथा बाधा उत्पन्न हो सकती है। आपके सगे-संबंधियों से संबंध बेहतर नहीं होंगे। इसलिए आपको अपने सगे संबंधियों से सावधान रहने की आवश्यकता होती है। आप अपने किसी कार्य व्यवसाय में अपने सगे संबंधियों को शामिल न करें। अन्यथा किसी तरह का विश्वासघात होने की संभावनाएं बन सकते हैं। जरूरत से ज्यादा किसी पर भरोसा करना आपके लिए नुकसान दायक हो सकता है। यदि आप सर्विस करते हैं इस माह में आपको उच्च पद प्राप्ति की संभावनाएं बन रही हैं। किसी प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क होने की संभावना बनती है। साहस और पराक्रम से किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होने की संभावना बन रहा है। गाड़ी और घर लेने का प्रयास सफल हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
cancer - फोटो : cancer
दिसंबर कर्क राशिफल
इस माह में अनावश्यक सोच बढ़ने के कारण मानसिक परेशानियां ज्यादा हो सकती हैं। सोचने समझने तथा निर्णय लेने की क्षमताओं पर बुरा असर पड़ सकता है। कुछ बिगड़े हुए कार्य बनने की संभावना पाई जाती है। आलस्य और उत्तेजना आपको हमेशा नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए आलस्य और उत्तेजना को त्यागना आपके लिए बेहतर हो सकता है। सम्मान की दृष्टि से यह माह आपके लिए तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न कर सकता है। आप जिस किसी कार्य को कर रहे हैं उसमें कामयाबी मिलने में विलंब हो सकता है। सामाजिक मान सम्मान प्रतिष्ठा में कमी महसूस की जा सकती है। धन अचल संपत्ति की दृष्टि से उन्नति दायक हो सकता है। आपके सगे संबंधियों से संबंध भी बेहतर होने की संभावना पाई जाती है। यदि आप नौकरी करते हैं तो करियर के दृष्टि से भी काफी अच्छा समय हो सकता है। इस माह के उत्तरार्द्ध में स्थितिया और बेहतर हो सकती हैं और आपको पद पोजीशन प्राप्ति के दृष्टि से अच्छा रहने वाला है। आपके अधिकारियों से तथा आपके सहकर्मियों के साथ बेहतर संबंध हो सकते हैं और काम काज के क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन

6 of 13
leo - फोटो : leo
दिसंबर सिंह राशिफल
साहस और उत्साह में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। किसी भी कार्य को जिम्मेदारी पूर्वक करने वाले होते हैं और समय के अनुसार यथाशीघ्र कार्य की पूर्णता पर विशेष ध्यान रहता है। इस माह में आपके द्वारा किए गए कार्यों से सफलता प्राप्त होने की संभावना बन रही है। भागदौड़ तथा तनावपूर्ण स्थितियों में ज्यादा समय व्यतीत हो सकता है। अनावश्यक यात्राएं ज्यादा करनी पड़ सकती हैं। फिजूल के खर्चे तथा गलत संगति का प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में अपने आप को सुव्यवस्थित करते हुए अपने कार्य को सुचारु ढंग से आगे बढ़ाने का प्रयास करना बेहतर हो सकता है। इस माह में आपको गुप्त चिंताएं गुप्त शत्रु या किसी भी तरह की चोट चपेट इत्यादि की संभावनाएं बन सकती हैं। इन सब के बावजूद भी आपका प्रयास सफल हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से स्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। व्यावसायिक दृष्टि से इस माह में अच्छा लाभ प्राप्त होने की संभावना पाई जाती हैं। भाग्य आपका अच्छा साथ दे सकता है। यदि किसी कार्य से संबंधित बाहर की यात्रा करने का प्रयास है तो वह सफल होने की संभावना पाई जाती है।
विज्ञापन

7 of 13
virgo - फोटो : virgo
दिसंबर कन्या राशिफल
आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। आपकी स्मरण शक्ति तीव्र होगी। किसी भी कार्य को सोच समझकर करने वाले व्यक्ति होंगे। आपका प्रयास समय के अनुसार सफल हो सकता है। यश सम्मान की दृष्टि से आपके लिए उन्नति दायक रहेगा। आप जहां भी कार्यरत रहे वहां पर आपको अच्छी कामयाबी प्राप्त होने के साथ-साथ मान सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। इस माह में कुछ नई जिम्मेदारियां आपको निभानी पढ़ सकते हैं। जिससे आपके अधिकारियों से अच्छे संबंध होने के साथ-साथ कामकाज के क्षेत्रों में भी अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। धन अचल संपत्ति के मामले में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। सगे-संबंधियों से संबंध भी अच्छा हो सकता है। किसी संबंधी के संपर्क में आने से कुछ कार्य क्षेत्रों में भी सहयोग प्राप्त हो सकता है। उच्च पद प्राप्ति का योग बन रहा है। हो सकता है आप किसी कार्य को लेकर उत्साहित हैं तो आपको वह प्राप्त हो सकता है। भवन वाहन इत्यादि की सुख सुविधा प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है। आध्यात्मिक तथा भौतिक क्षेत्रों में विकास हो सकता है। धर्म कर्म में रुचि बढ़ सकती है।

8 of 13
libra - फोटो : libra
दिसंबर तुला राशिफल
इस माह में कार्य क्षेत्रों में अघोषित लाभ में कमी रहने की संभावना है। अधिकांश समय व्यर्थ के कामों में व्यतीत हो सकता है। प्रयास से अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है तथा सामाजिक सम्मान प्राप्त हो सकता है। कुछ सामाजिक कार्यों से आपकी पहचान बन सकती है। इस माह में कार्यक्षेत्र में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। कार्य क्षेत्र में उतार चढ़ाव की स्थिति देखने को मिल सकती हैं। धन अचल संपत्ति के दृष्टि से यह बेहतर हो सकता है। सगे-संबंधियों के साथ संबंध सामान्य रहने की संभावना है। इसलिए बहुत ज्यादा संबंध स्थापित करने का प्रयास न किया जाए। मानसिक अशांति तथा तनाव पूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक उलझनों के कारण मन चिंतित रहेगा। दांपत्य जीवन में कुछ मतभेद होने से भी मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। यदि आप नौकरी करते हैं तो नौकरी में पद पोजीशन प्राप्ति की उम्मीदें बन रहे हैं।

9 of 13
scorpio - फोटो : scorpio
दिसंबर वृश्चिक राशिफल
कारोबार में कई तरह की उतार-चढ़ाव व अन्य परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। परिश्रम व दौड़-धूप अधिक हो सकता है। समय के अनुसार स्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। साहस और उत्साह में वृद्धि होने से कामकाज के क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है। व्यावसायिक उतार-चढ़ाव के बावजूद भी आपके प्रयासों से अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती हैं। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सामाजिक मान सम्मान पद प्रतिष्ठा प्राप्त होने की संभावना अच्छी पाई जाती है। यदि आप नौकरी करते हैं तो इस माह में आपको परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। किसी उच्च पद प्राप्ति में विलंब तथा बाधा उत्पन्न हो सकता है। आपके अधिकारी तथा सहयोगियो से संबंध बिगड़ सकते हैं। ऐसे में सावधानी रखना या सबके साथ मधुर संबंध बनाए रखना बेहतर हो सकता है। इस माह में यदि भवन वाहन इत्यादि का विचार बन रहा है तो आपका विचार सफल हो सकता है। धन अचल संपत्ति की दृष्टि से उन्नति दायक हो सकता है। सगे संबंधियों से संबंध सामान्य रहने की संभावना है। यदि आप राजनीतिज्ञ है तो इस माह में राजनीतिक लाभ प्राप्त हो सकता है।

10 of 13
sagittarius - फोटो : sagittarius
दिसंबर धनु राशिफल
मन विचलित होने से निर्णय लेने की क्षमताओं पर बुरा असर पड़ेगा। समय रहते किसी कार्य को करने में समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। सम्मान की दृष्टि से स्थितियां तनावपूर्ण हो सकती है। व्यर्थ की यात्रा और भागदौड़ से मानसिक अशांति तथा आर्थिक नुकसान होने की संभावनाएं बन रहे हैं। इस माह में सगे संबंधियों से संबंध अनुकूल नहीं रहेंगे तथा धन अचल संपत्ति प्राप्ति में भी बाधा उत्पन्न हो सकती है। बहुत प्रयास करने के बाद कुछ सफलता प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है। यदि आप व्यवसाय करते हैं तो अपने व्यवसाय में किसी भी संबंधी को सम्मिलित करना आपके लिए नुकसान दायक हो सकता है तथा विश्वासघात भी होने की संभावना पाई जाती है। नौकरी में पद पोजीशन प्राप्ति की संभावनाएं बन रही हैं। यदि आप सर्विस करते हैं तो आपका प्रयास सफल होने की संभावना पाई जाती है। आपको उच्च पद पोजीशन प्राप्ति की कोशिश सफल हो सकती है। इस माह में भवन वाहन इत्यादि की संभावनाएं बन सकती हैं तथा राजनीतिक लाभ भी प्राप्त हो सकता है। समाजिक सम्मान प्राप्त होने की संभावनाएं बन रहे हैं परंतु यह सब स्थितियां बहुत प्रयास करने के बाद ही सफल होने की संभावना है। पढ़ाई लिखाई की दृष्टि से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। यदि आप उच्च शिक्षा प्राप्ति की कोशिश कर रहे हैं तो वह सफल हो सकता है। भाग्य में वृद्धि हो सकती है। व्यावसायिक गतिविधियां प्रतिकूल हो सकते हैं तथा तनावपूर्ण स्थितियों में कार्य करना पड़ सकता है।

11 of 13
capricorn - फोटो : capricorn
दिसंबर मकर राशिफल
भूमि वाहन आदि का क्रय विक्रय करने से लाभ प्राप्त होने की संभावना बनती है। मनोरंजन आदि का रुझान तथा धन का खर्च अधिक हो सकता है। गुरु वृश्चिक राशि में संचरण कर रहा है जो भाग दौड़ तथा तनाव पूर्ण स्थितियों में भी आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होने की संभावना बना रहा है। यदि आप सर्विस करते हैं तो आपको पद पोजीशन प्राप्ति के दृष्टि से यह माह उन्नति दायक हो सकता है। आपकी अभिलाषाएं आपकी महत्वाकांक्षाएं पूरी हो सकते हैं। धन अचल संपत्ति के दृष्टि से उन्नति दायक है। सगे संबंधियों से संबंध कम रहेंगे। आपके अपने जनों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज में व्यवधान उत्पन होने की संभावना पाई जाती है परंतु आपकी समझदारी और आपका प्रयास बेहतर स्थिति उत्पन्न कर सकता है। व्यावसायिक गतिविधियां बेहतर स्थिति में हो सकते हैं। भाग्य भी आपका अच्छा साथ देगा और काम-काज से संबंधित उपार्जन के मार्ग प्रशस्त होंगे। भाई बंधुओं का सहयोग कम प्राप्त होगा। इस माह में भूमि वाहन इत्यादि प्राप्ति का योग बन रहा है तथा राजनीतिक लाभ प्राप्त होने की संभावना भी अच्छी पाई जाती है।

12 of 13
aquarius - फोटो : aquarius
दिसंबर कुंभ राशिफल
आप गंभीर प्रवृत्ति के व्यक्ति होते हैं। किसी भी कार्य को स्थिरता और गंभीरता से करने का प्रयास करने वाले हैं। इसलिए आपका कार्य सफल होने की संभावना पाई जाती है। व्यावसायिक दृष्टि से स्थितियां बेहतर होने की संभावना पाई जाती हैं। इस माह में कार्य क्षेत्र में उन्नति होने की संभावना बन रही है। क्योंकि मंगल कुंभ राशि में गोचर कर रहा है जो करियर के दृष्टि से तथा आत्म सम्मान की दृष्टि से बेहतर फलदायक हो सकता है। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना बन रही है। इस माह में आपका भाग्य अच्छा साथ देगा। जिस किसी कार्य को करेंगे उस काम में अच्छी कामयाबी मिलने की संभावना है तथा आर्थिक दृष्टि से स्थिति मजबूत हो सकते हैं। यदि किसी तरह की कोई यात्रा का प्लान है तो आपकी यात्रा हो सकते हैं। परंतु यात्रा में बाधा उत्पन्न हो सकता है। विदेश जाने के योग बनते हैं तथा दांपत्य जीवन बेहतर रहने की संभावना बनी है। इस माह में तनाव उत्पन्न कर सकता है। आपके कामकाज के क्षेत्रों में व्यवधान उत्पन हो सकता है। इसलिए आपको अपनों से सावधान रहना आवश्यक है।
विज्ञापन

13 of 13
pisces - फोटो : pisces
दिसंबर मीन राशिफल
इस माह में आपका मन विचलित होने के कारण कामकाज के क्षेत्रों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। अत्यधिक सोच के कारण मानसिक अशांति ज्यादा हो सकती है। समय के अनुसार ठोस निर्णय ना लेने के कारण कामकाज में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। परंतु प्रयास करते रहने से अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। इस माह के उत्तरार्ध में अचानक धन प्राप्ति के साधन बढ़ेंगे और नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। यदि आप सर्विस करते हैं तो आपके पद पोजीशन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी उच्च अधिकारी से बेहतर संबंध होने से अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। धार्मिक कार्यों की ओर झुकाव रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से नया कार्य का आरंभ हो सकता है। अपने स्थिति और परिस्थिति के अनुसार कार्य करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है। इस माह में धन व्यय का योग ज्यादा बन रहा है। इसलिए मानसिक परेशानियों का कारण धन का खर्च होना हो सकता है। क्योंकि मंगल कुंभ राशि में गोचर कर रहा है जो धन व्यय ज्यादा कर सकता है। इस माह में गाड़ी या घर लेने का कोई प्रयास है तो वह सफल होने की संभावना पाई जाती है। आत्मविश्वास के साथ किए गए कार्यों से अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। यदि आप राजनीतिज्ञ है तो इस माह में राजनीतिक लाभ मिलने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें