फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक राशिफल : सितंबर महीने में 5 राशियां होंगी मालामाल, पढ़ें 30 दिनों का अार्थिक राशिफल

Sat, 01 Sep 2018 03:24 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
मेष राशि
इस माह में आर्थिक लाभ प्राप्त होने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। अर्थ लाभ प्राप्ति के लिए किया गया प्रयास सफल होने की संभावना पाई जाती है। जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे। आपको अच्छी कामयाबी मिल सकती है। आप उत्साहित व्यक्ति होते हैं। आप आर्थिक दृष्टि से विकास के लिए हरसंभव प्रयत्न करने वाले व्यक्ति होते हैं। इसलिए आपका आर्थिक विकास अच्छा हो सकता है। साहस और पराक्रम के साथ साथ मान सम्मान सुख सुविधाओं से धन प्राप्त होने की संभावना बन रही हैं। आप अपने पुरुषार्थ से आर्थिक लाभ प्राप्त करने के अवसर उत्पन्न कर सकते हैं। किसी भी कार्य योजनाओं को सही दिशा देने का प्रयास सफल हो सकता है। जिससे समय के अनुसार अर्थ लाभ प्राप्त होने की संभावना अच्छी हो सकती है। उच्च पद प्रतिष्ठा के साथ-साथ आर्थिक जीवन में उन्नति होने की संभावना बन रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 12
taurus - फोटो : taurus
वृष राशि
इस माह में आर्थिक स्थितियों को लेकर विवाद उत्पन्न हो सकता है। किसी तरह का धन के लेन देन में समस्या उत्पन्न हो सकती है। यदि पहले से किसी को दिया हुआ धन प्राप्त करने का प्रयास हो तो उसमें सावधानी रखना और उसे पाने के लिए मेहनत करना आवश्यक है। किसी तरह की तनाव उत्पन्न न हो इसका ख्याल रखें। किसी तरह के विवादों से बचने का प्रयास करें। आर्थिक लाभ के दृष्टि से विरोधाभास देखने को मिल सकता है। आपके अपने जनों से ही समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। इस माह में आर्थिक लाभ के लिए किए गए प्रयासों में समस्या उत्पन्न हो सकती है। किसी तरह के कामकाज को लेकर भी उतार चढ़ाव की स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। आर्थिक लाभ के दृष्टि से बहुत ज्यादा इन्वेस्टमेंट करने की कोशिश न करें।
विज्ञापन

3 of 12
gemini - फोटो : gemini
कन्या राशि
इस माह में आर्थिक लाभ को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अन्यथा किसी तरह के नुकसान होने की संभावना बन रही है। सगे संबंधियों से सावधान रहते हुए अर्थ लाभ का प्रयास करें तथा आर्थिक लाभ के दृष्टि से कार्य क्षेत्रों में अपने सगे संबंधियों को शामिल न हो सके। इस माह में सामान्य लाभ प्राप्त होने के साथ सम्मान प्राप्त हो सकता है। अचल संपत्ति प्राप्ति का प्रयास विफल हो सकता है। इसलिए इस माह में प्रॉपर्टी से संबंधित इन्वेस्ट करने का नजरिया बदल दे। कामकाज से संबंधित इन्वेस्ट किया जाता है तो सफलता प्राप्त हो सकती है। गुरु तुला राशि में शुक्र के साथ संचरण कर रहा है जो करियर के दृष्टि से भाग दौड़ तथा तनावपूर्ण स्थिति में भी लाभ प्राप्त होने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। 

4 of 12
cancer - फोटो : cancer
कर्क राशि
आर्थिक लाभ के दृष्टि से यह माह उन्नति दायक है। अर्थ लाभ प्राप्ति के लिए किया गया हर संभव प्रयास सफल होने की संभावना पाई जाती है। शुक्र स्वयं राशि का तुला राशि में संचरण कर रहा है जो आर्थिक लाभ के दृष्टि से अच्छा है। इस माह में आर्थिक लाभ के लिए किसी नए कार्य का शुभारंभ किया जा सकता है। कामकाज से संबंधित कोई यात्रा भी की जा सकती है। जिससे आर्थिक लाभ के अवसर बढ़े। यदि कहीं लाभ प्राप्ति के लिए पैसे इन्वेस्टमेंट किए जाते हैं तो अच्छी सफलता मिल सकती है। परंतु जहां भी इन्वेस्ट करें वहां की स्थिति व परिस्थिति अच्छी तरह समझ कर करें। इस माह में आपका भाग्य अच्छा साथ दे सकता है। इसलिए सोची समझी रणनीति के तहत किसी कार्य को करें। जिससे आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त हो। 
विज्ञापन

5 of 12
leo - फोटो : leo
सिंह राशि
इस माह में आर्थिक स्थितियां अनुकूल रहने वाली हैं। आत्मविश्वास से किए गए कार्यों से अच्छा लाभ प्राप्त होने की संभावना बन रहे हैं। यदि किसी के सहयोग से कोई कार्य करने की कोशिश की जा रही है तो वह सफल हो सकती है। जिससे कि आपको आर्थिक लाभ अच्छा प्राप्त हो सकता है। इस माह में कामकाज को लेकर स्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। कामकाज से संबंधित अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। यदि आप व्यवसाई हैं तो व्यावसायिक दृष्टि से आर्थिक लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। माह के उत्तरार्द्ध में धन प्राप्ति के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। भाग्य आपका अच्छा साथ दे सकता है।
विज्ञापन

6 of 12
virgo - फोटो : virgo
कन्या राशि
इस माह में धार्मिक कार्य संपन्न होने के साथ-साथ उत्साह और सौभाग्य में वृद्धि हो सकती हैं। धर्म कर्म में रुझान बढ़ने से व्यावसायिक उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी विशिष्ट तथा सम्मानित व्यक्ति के संपर्क में आने से आपके व्यवसाय में चार चांद लग सकता है। आपकी जांच पड़ताल करने की आदत होती है। आप किसी भी कार्य को जांच पड़ताल करके करने वाले होते हैं। इसलिए आपको कामकाज में बेहतर लाभ प्राप्त हो सकता है। किसी तरह की अनायास उलझन में न रहने से कुछ अच्छे कार्य सफल हो सकते हैं। जिसका कि आप लंबे समय से इंतजार कर रहे हो। कामकाज को लेकर इस माह में भागदौड़ ज्यादा करना पड़ सकता है। जिसके कारण तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
विज्ञापन

7 of 12
libra - फोटो : libra
तुला राशि
इस माह में आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी सम्मानित व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है। आप अपने स्वाभिमान से किसी तरह के आर्थिक लाभ प्राप्त करने की योजनाओं को सफल बना सकते हैं। इस माह में आपका भाग्य भी अच्छा साथ देगा। जिस किसी कार्य को लगन और मेहनत के साथ करेंगे आपको अच्छी कामयाबी प्राप्त हो सकती है। आर्थिक लाभ को लेकर किसी तरह के कार्यों को करना बेहद लाभदायक हो सकता है। परंतु किसी तरह का व्यवसाय विस्तार की योजनाओं को लेकर समस्या उत्पन्न हो सकती है। किसी अन्य व्यक्ति की वजह से आपके कार्य योजनाओं में बाधा उत्पन्न हो सकता है तथा उतार चढ़ाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। 

8 of 12
scorpio - फोटो : scorpio
वृश्चिक राशि
इस माह में आर्थिक लाभ प्राप्त होने की संभावना अच्छी पाई जाती है। किसी तरह के आर्थिक लाभ प्राप्त करने का प्रयास सफल हो सकता है। कामकाज से लाभ का प्रयास सफल हो सकता है। यदि इस माह में आर्थिक लाभ के लिए किसी कार्य योजनाओं को शुभारंभ करने का प्रयास है तो वह सफल हो सकता है। जिससे आर्थिक लाभ प्राप्त होने की संभावना अच्छी पाई जा सकती है। इस माह में आर्थिक लाभ प्राप्ति के लिए किया गया प्रयासों में अच्छी भाग्य उन्नति होने की संभावना पाई जाती है। आप जिस किसी कार्य को लगन और मेहनत से करेंगे उस कार्य में आपको अच्छी कामयाबी मिल सकती है। धन लाभ प्राप्ति के योग अच्छे बन रहे हैं। 

9 of 12
sagittarius - फोटो : sagittarius
धनु राशि
आर्थिक स्थिति अनुकूल रहने की संभावना बन रही हैं। शुक्र गुरु के साथ तुला राशि में संचरण कर रहा है जो आर्थिक लाभ के दृष्टि से अच्छा और उन्नति दायक हो सकता है। धन प्राप्ति के लिए किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होने की संभावना बन रही है। भाग्य आपका अच्छा साथ दे सकता है। आप जिस किसी कार्य को करने का प्रयास करेंगे उसमें कामयाबी मिलने की संभावना पाई जाती है। आप किसी भी आर्थिक लाभ के लिए स्थिरता और गंभीरता से किए गए कार्यों को करने का प्रयास करें। जिससे समय के अनुसार अच्छा धन लाभ प्राप्त हो। इस माह में यदि आप धन अचल संपत्ति प्राप्ति के लिहाज से धन का इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। इसके अलावा आप काम काज के क्षेत्रों में भी इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। जिससे आर्थिक लाभ की स्थिती अच्छी हो। 

10 of 12
capricorn - फोटो : capricorn
मकर राशि
इस माह में कठिन परिश्रम से अच्छा लाभ प्राप्त होने की संभावना बन रही हैं। कर्म करने से भाग्य आपका अच्छा साथ देगा तथा आर्थिक लाभ की स्थिति सुदृढ़ होगी। मंगल मकर राशि में संचरण कर रहा है जो आर्थिक लाभ के साथ साथ मान सम्मान सुख सुविधाएं भी प्राप्त होने की संभावना बन रही है। आप जहां भी जिस क्षेत्र में आर्थिक लाभ के लिए प्रयास करेंगे वहां पर आपको अच्छी कामयाबी मिल सकती है। करियर के दृष्टि से भी स्थितियां काफी अच्छी हैं। शुक्र गुरु के साथ तुला राशि में संचरण कर रहा है जो करियर से संबंधित कामकाज को अच्छी दिशा मिल सकती है। यदि आप व्यवसाय करते हैं तो व्यावसायिक दृष्टि से अच्छा लाभ प्राप्त होने की संभावना बन रही है। यदि आप इस माह में किसी तरह के कोई नए कार्य का शुभारंभ करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। 

11 of 12
aquarius - फोटो : aquarius
कुंभ राशि
इस माह में आर्थिक लाभ अच्छा होगा। कामकाज से संबंधित भागदौड़ तथा तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। परंतु संघर्ष करने से ही आपको अच्छा लाभ प्राप्त होने की संभावना बन रहे हैं। आप जितना ज्यादा प्रयास करेंगे उतना ही आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी। स्थिरता और गंभीरता पूर्वक किए गए कार्यों से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। धन धान्य अचल संपत्ति प्राप्ति के योग अच्छे बनेंगे। भाग्य आपका अच्छा साथ दे सकता है। जिस किसी कार्य को लगन और मेहनत के साथ करेंगे उससे आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होने की संभावना अच्छी पाई जाती है। किसी तरह के आर्थिक लेनदेन के समय ख्याल रखें। किसी तरह की अनहोनी न हो और किसी तरह का पैसों की लेन-देन के समय किसी तरह का कोई भी अनावश्यक बात ना हो इसका भी ख्याल रखना आवश्यक है।
विज्ञापन

12 of 12
मीन राशि
इस माह में आर्थिक लाभ होने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी आपके पुराने मित्र के सहयोग से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। किसी विश्वासपात्र सगे संबंधी से भी सहयोग की उम्मीद की जा सकती है। जिससे आर्थिक लाभ प्राप्त होने की संभावना बन सकती हैं। कामकाज से संबंधित अर्थ लाभ प्राप्ति के लिए प्रयास सफल हो सकता है। परंतु शुरुआती दौर में काफी तनावपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र प्रभावित होने से मानसिक अशांति तथा तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। आपके करियर को लेकर उतार चढ़ाव की स्थितियां उत्पन्न होने की संभावना बनती है। आपका प्रयास आपका परिश्रम आपको अच्छी कामयाबी दिला सकती है। भाग्य आपका अच्छा साथ दे सकता है। काम काज से संबंधित अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें