फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

October 2025 Horoscope: इन तीन राशियों को इस महीने मिलेगा आर्थिक लाभ और सफलता, पढ़ें अक्तूबर माह का राशिफल

Sat, 27 Sep 2025 07:53 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Masik Rashifal October: अक्तूबर 2025 ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा। यह समय आत्ममंथन और नए निर्णयों का होगा, जब करियर, रिश्तों और व्यक्तिगत जीवन में बदलाव संभव हैं। आर्थिक और स्वास्थ्य मामलों में सावधानी जरूरी है, जबकि रिश्तों में संवाद और विश्वास बनाए रखना शुभ रहेगा।
विज्ञापन
1 of 13
मासिक राशिफल अक्तूबर - फोटो : amar ujala
October 2025 Rashifal : अक्तूबर 2025 का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। यह समय लोगों के लिए आत्ममंथन और नए निर्णय लेने का होगा, जब वे अपने करियर, रिश्तों और व्यक्तिगत जीवन में नए विकल्प तलाश सकते हैं। इस महीने ग्रहों की स्थिति कई मामलों में जीवन की दिशा तय करने में मदद करेगी। आर्थिक मामलों में सावधानी रखना जरूरी होगा, क्योंकि लाभ और खर्च दोनों एक साथ बढ़ सकते हैं। वहीं, रिश्तों में संवाद और विश्वास बनाए रखना शुभ रहेगा। स्वास्थ्य के लिए संतुलित दिनचर्या और मानसिक शांति बनाए रखना आवश्यक होगा, ताकि जीवन में स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।

अक्तूबर में विशेष रूप से पांच ग्रहों  बुध, शुक्र, सूर्य, गुरु और मंगल की चाल बदलने जा रही है, जो सभी 12 राशियों के जीवन को प्रभावित करेगी। 3 अक्तूबर को बुध तुला राशि में प्रवेश करेंगे, 9 अक्तूबर को शुक्र कन्या राशि में, 17 अक्तूबर को सूर्य तुला राशि में, 19 अक्तूबर को गुरु कर्क राशि में और 27 अक्तूबर को मंगल वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इन ग्रहों की चाल बदलने से कुछ राशियों को शुभ अवसर मिलेंगे, जबकि कुछ को सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। यह महीना नए अवसरों, चुनौतियों और जीवन में बदलाव का संकेत लेकर आ रहा है, जिसमें सकारात्मक सोच और समझदारी ही सफलता की कुंजी होगी।

विज्ञापन

2 of 13
अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी रहेगा। - फोटो : amar ujala
मेष राशि
अक्तूबर में कई ग्रह अपनी चाल बदलेंगे, जिससे मेष राशि वालों के करियर और प्रतिष्ठा में बदलाव के संकेत हैं। पुराने रुके प्रोजेक्ट्स को नया जीवन मिलेगा। पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मक माहौल बनेगा। अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें और तनाव व थकान से दूर रहें।
विज्ञापन

3 of 13
कामकाज में धीरे-धीरे सुधार होगा, साझेदारी और नेटवर्किंग से सफलता मिलेगी। - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
अक्तूबर माह में वृषभ राशि के जातकों को स्थिरता और नए अवसर दोनों मिलेंगे। कामकाज में धीरे-धीरे सुधार होगा, साझेदारी और नेटवर्किंग से सफलता मिलेगी। सामाजिक छवि बेहतर बनेगी और धन-लाभ के मामले में स्थिति मजबूत होगी। प्रेम और संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। हल्की चिड़चिड़ापन या एलर्जी की समस्या हो सकती है, सावधान रहें।

4 of 13
नौकरी या व्यवसाय में अचानक अवसर मिल सकते हैं, पर उन्हें समझदारी से अपनाएं। - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह महीना परिवर्तन और गति लेकर आ सकता है । नौकरी या व्यवसाय में अचानक अवसर मिल सकते हैं, पर उन्हें समझदारी से अपनाएं। शिक्षा, यात्रा और संचार के क्षेत्र में लाभ होगा। परिवार का समर्थन मिलेगा। पुराने निवेशों से लाभ हो सकता है, नए निवेश में सावधानी रखें। पाचन संबंधी समस्या हो सकती है, संतुलित आहार लें।
विज्ञापन

5 of 13
सामाजिक और आध्यात्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी। - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
अक्तूबर का महीना कर्क राशि वालों के लिए आध्यात्मिक उन्नति और आंतरिक बदलाव का समय लाएगा। मन  सकारात्मक उर्जा से भरा रहेगाऔर संबंधों में समझ बढ़ेगी। सामाजिक और आध्यात्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी। धन स्थिर रहेगा, लेकिन खर्च बढ़ सकते हैं। पारिवारिक सुख बढ़ेगा और दूरियां कम होंगी। मानसिक थकान और तनाव से बचें, ध्यान और विश्राम जरूरी हैं।
विज्ञापन

6 of 13
करियर में महत्वपूर्ण अवसर, प्रमोशन या सम्मान की संभावना है। - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
इस महीने नेतृत्व और सामाजिक छवि को मजबूती मिलेगी। करियर में महत्वपूर्ण अवसर, प्रमोशन या सम्मान की संभावना है। धन-सम्पत्ति में बढ़ोतरी होगी। रिश्तों में समझ बढ़ेगी, पर अहंकार से विवाद हो सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, विशेषकर हृदय और रक्तचाप पर।
 
विज्ञापन

7 of 13
धन लाभ संभव है, लेकिन अनपेक्षित खर्चों से सावधान रहें। - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
अक्तूबर माह में कन्या राशि के जातकों के व्यवस्था और योजनाओं में सुधार होगा। नौकरी और व्यवसाय में सुधार दिखेगा, खासकर लेखन, विश्लेषण या सेवा क्षेत्र में। धन लाभ संभव है, लेकिन अनपेक्षित खर्चों से सावधान रहें। संबंधों में छोटी-छोटी कलह हो सकती है, संवाद बनाए रखें।

8 of 13
धन और सम्पत्ति बढ़ने के संकेत हैं, लेकिन निवेश सोच-समझ कर करें। - फोटो : amar ujala

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए अक्तूबर का माह साझेदारी और संतुलन का समय रहेगा। आप कई मामलों में मध्यस्थ की भूमिका निभा सकते हैं। आपके प्रयासों का फल धीरे-धीरे मिलेगा। धन और सम्पत्ति बढ़ने के संकेत हैं, लेकिन निवेश सोच-समझ कर करें। प्रेम और दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी।

9 of 13
कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आएंगी, पर साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति से पार पाएंगे। - फोटो : amar ujala

वृश्चिक राशि
अक्तूबर का महीना वृश्चिक राशिवालों के लिए तीव्रता और बदलाव लेकर आ सकता है। अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आएंगी, पर साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति से पार पाएंगे। धन के मामलों में सावधानी जरूरी है। जोखिम ले सकते हैं, लेकिन सोच-समझकर। भावनाओं में संवेदनशीलता बढ़ेगी, इसलिए संवाद स्पष्ट रखें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

10 of 13
अक्तूबर माह में निवेश लाभदायक रहेंगे। - फोटो : amar ujala

धनु राशि
अक्तूबर माह में विस्तार, यात्रा और दर्शन की प्रेरणा मिलेगी। नए अवसर खुलेंगे और धन-लाभ के रास्ते बनेंगे। निवेश लाभदायक रहेंगे। संबंधों में आपकी इच्छाएं पूरी होने की संभावना है। हल्की थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम जरूर करें।

11 of 13
पारिवारिक सहयोग में वृद्धि होगी। - फोटो : amar ujala

मकर राशि  
यह महीना कर्म, धैर्य और मेहनत का लाएगा। आप लंबे समय के लक्ष्यों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे। धन-लाभ स्थिर रहेगा और सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक सहयोग में वृद्धि होगी। नियमित व्यायाम और जीवन में संतुलन बनाए रखें।

12 of 13
न कमाने के नए तरीके सामने आएंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। - फोटो : amar ujala

कुंभ राशि
अक्तूबर के महीने में कुंभ राशि वालों के लिए नवाचार और बदलाव का समय रहेगा। इस महीने आप नए विचारों और टेक्नोलॉजी के प्रयोग में आगे बढ़ सकते हैं। सामाजिक पहलों में भी आपकी सक्रियता बढ़ेगी। धन कमाने के नए तरीके सामने आएंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दोस्त और सहकर्मी आपके प्रयासों में सहयोग देंगे और संबंधों में मजबूती आएगी।

विज्ञापन

13 of 13
कामकाज में नई दिशा और अवसर मिल सकते हैं - फोटो : amar ujala

मीन राशि
अक्तूबर का महीना मीन राशि वालों के लिए गहरे और रोमांचक बदलाव लेकर आएगा। आपकी सोच और अंतर्दृष्टि इस महीने बहुत तेज़ होगी, जिससे रचनात्मक कामों में सफलता मिलेगी। कामकाज में नई दिशा और अवसर मिल सकते हैं, खासकर उन क्षेत्रों में जहां आपकी कल्पना और क्रिएटिविटी काम आती है। धन के मामले में अप्रत्याशित स्रोतों से लाभ हो सकता है, इसलिए मौका पहचान कर उसे अपनाएं।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें