rashi
- फोटो : अमर उजाला
धनु
धनु राशि के जातकों को मार्च महीने की शुरुआत में आशाओं के अनुरूप सफलता मिलने के पूरे योग बन रहे हैं, हालांकि इस दौरान आपको अति उत्साह से बचना होगा। साथ ही साथ उन लोगों से सावधान रहना होगा जो अक्सर आपके काम में बाधाएं डालने के लिए षडयंत्र रचते रहते हैं। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता मिलेगी। रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों को माह के पूर्वार्ध में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आपका कार्यक्षेत्र के साथ घर-परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। जो लोग विदेश में करियर या कारोबार के लिए प्रयासरत हैं, उनकी राह में आ रही बड़ी मुश्किल दूर होगी, हालांकि उन्हें मनचाही सफलता पाने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। माह के मध्य में घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। इसी प्रकार समाजिक कार्यों से जुड़े लोग इस दौरान ज्यादा सक्रिय नजर आएंगे। समाज में उनका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए माह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा तनाव व उलझनों भरा रह सकता है। इस दौरान उन्हें अपने कंपटीटर से कड़ी चुनौती मिल सकती है। इस दौरान अचानक से आपके सामने कुछ बड़े खर्च आ सकते हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए आपको उधार भी लेना पड़ सकता है। इस दौरान माता की सेहत को लेकर भी आपका मन चिंतित रह सकता है।
उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देवता को जल दें और तीन बार आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।